{"_id":"5a8eb63c4f1c1b05738b8d42","slug":"rahat-fateh-ali-khan-reply-on-babul-supriyo-tweet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन करने के मामले पर राहत फतेह अली खान ने दिया करारा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन करने के मामले पर राहत फतेह अली खान ने दिया करारा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Feb 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने एक बार फिर से पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन करने के मुद्दे को उठाया है। पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो ने कहा कि राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बॉलीवुड पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर दे। जिसके जवाब में पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान ने ट्वीट किया है।
पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान ने जवाब दिया है कि कलाकारों को धर्म, देश की दीवार में ना डालें। बाबुल के ट्वीट पर जवाबी ट्वीट में पाकिस्तान के गायक राहत फतेह अली खान लिखा है कि संगीत की कोई सरहद नहीं होती।
In midst of so much being said all I can say is music has no boundaries and thank everyone for showing so much love for the songs which I am a part of...... pic.twitter.com/ZjoZstjS1c
— Rahat Fateh Ali Khan (@RFAKWorld) February 20, 2018
बुधवार को दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय राज्य मंत्री और सिंगर बाबुल सुप्रियो ने फिल्म प्रोड्यूसर वासु भगनानी के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि फिल्म से राहत फतेह अली खान का गाना ट्रेलर से हटाया जाना चाहिए। बाबुल की मांग है कि बॉलीवुड को पाकिस्तानी कलाकारों से तमाम रिश्ते तोड़ लेने चाहिए। उनका कहना है भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर पाबंदी रहनी चाहिए क्योंकी पाकिस्तानी कलाकारों का पाकिस्तानी होना ही अपराध है।
U don’t need to be politically conscious Bhai .. just think about the families who lose their sons, brothers, husbands, young children who lose their dads & then think that u guys r standing up for an Atif or Rahat or Fawad?? Ther’s nothing personal against them•Good artists BUT https://t.co/fQIx3hFMZg
— Babul Supriyo (@SuPriyoBabul) February 18, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
राहत फतेह अली खान ने हाल ही में फिल्म ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ के लिए प्लेबैक दिया है। ये फिल्म 23 फरवरी को रिलीज हो रही है। 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' में सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं और इसमें सलमान खान की भी छोटी भूमिका है। इसके पहले फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल के रिलीज होने के वक्त भी पाकिस्तानी कलाकारों का भारी विरोध हुआ था। क्योंकि इस फिल्म में पाकिस्तानी सिंगर फवाद खान ने भी अहम किरदार निभाया था।