फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2 केलों के बदले राहुल बोस को 442 रुपये का बिल देने वाले होटल पर कार्रवाई, लगा 50 गुना जुर्माना

Sun, 28 Jul 2019 12:37 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 28 Jul 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
Rahul Bose Banana Bill controversy hotel jw marriott fined 25000
Rahul Bose - फोटो : Social Media

एक्टर राहुल बोस ने बीते बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने ने बताया था कि एक पांच सितारा होटल में उन्हें सिर्फ दो केलों के लिए 442 रुपये चुकाने पड़े। राहुल बोस ने वीडियो में इतनी कीमत चार्ज करने पर नाराजगी जाहिर की। अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए होटल पर करीब 50 गुना जुर्माना लगाया गया है। 

Rahul Bose Banana Bill controversy hotel jw marriott fined 25000
rahul bose - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल बोस को मात्र दो केलों के लिए 442 रुपए का बिल देने वाले होटल JW Marriott पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट, चंडीगढ़ द्वारा सीजीएसटी की धारा 11 के उल्लंघन के लिए होटल को जिम्मेदार ठहराया गया है।

Rahul Bose Banana Bill controversy hotel jw marriott fined 25000
rahul bose - फोटो : social media

राहुल बोस ने जिम करने के दौरान दो केलों का ऑर्डर दिया था, जिसका जीएसटी सहित 442.50 रुपये का बिल दिया गया। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए बोस ने ट्विटर पर एक वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा- ‘आपको यकीन करने के लिए इसे देखना होगा। कौन कहता है कि फल आपके लिए नुकसानदेह नहीं हैं? आप यह होटल से पूछिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Bose Banana Bill controversy hotel jw marriott fined 25000
राहुल बोस
बहरहाल, एक्टर ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर हैरानी जताई। कुछ यूजर्स ने दो केलों के लिए इतने ज्यादा पैसे चार्ज करने पर सवाल खड़े किए हैं। एक यूजर ने कहा ‘ये तो दिनदहाड़े लूट है। होटल ने इस बारे में क्या कहा? इस वीडियो को ट्वीट करने से पहले आपको होटल से बातचीत करनी चाहिए थी। एक यूजर ने कहा कि यह तो बिल्कुल हास्यास्पद है। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि हम भी तो मल्टीप्लेक्स में पॉपकार्न को कई गुना ज्यादा दाम पर खरीदते हैं।
विज्ञापन
Rahul Bose Banana Bill controversy hotel jw marriott fined 25000
rahul bose - फोटो : social media
राहुल बोस ने 27 जुलाई को ही अपना 52वां जन्मदिन मनाया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो राहुल को आखिरी बार कमल हासन स्टारर 'विश्वरूपम' में देखा गया था। इन दिनों वह चंडीगढ़ में अपनी वेबसीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed