फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahul Dev: दिल्ली के पूर्व कमिश्नर के बेटे हैं राहुल देव, विलेन बनकर कमाया नाम, फिल्मों में किए खूब क्राइम

Tue, 27 Sep 2022 07:10 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 27 Sep 2022 07:10 AM IST
विज्ञापन
rahul dev birthday know unknown facts about him and his love story with mugdha godse
राहुल देव - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता राहुल देव ने कई शानदार फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। फिल्मों से लेकर टीवी तक में विलेन के रूप में मशहूर  हुए राहलु देव का जन्मदिन 27 सितंबर को होता है। अभिनेता ने बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों में खलनायक के किरदार में एक अलग छाप छोड़ी है। वह आज भी किसी की पहचान के मोहताज नहीं हैं। राहुल देव ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। जन्मदिन पर हम आपको राहुल देव से जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।

rahul dev birthday know unknown facts about him and his love story with mugdha godse
राहुल देव - फोटो : Facebook: @Rahuldevactor
27 सितंबर 1968 को दिल्ली में जन्में राहुल देव के पिता हरि देव दिल्ली के पूर्व कमिश्नर रह चुके हैं, हालांकि अब अभिनेता के पिता इस दुनिया में नहीं है। राहुल देव की पूरी पढ़ाई दिल्ली से ही हुई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में की थी। उनकी डेब्यू फिल्म 'चैंपियन' है। इस फिल्म में राहुल देव के साथ सनी देओल और मनीषा कोइराला मुख्य भूमिका में थीं।
rahul dev birthday know unknown facts about him and his love story with mugdha godse
राहुल देव - फोटो : Facebook: @Rahuldevactor
हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं में भी कर चुके हैं काम
अभिनेता राहुल देव ने खलनायक के किरदार में हिंदी सिनेमा में तो धाक जमा ही चुके है। इसके अलावा वह तमिल तेलुगु, मलयालम, पंजाबी, बंगाली और मराठी फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखा चुके हैं। इसके अलावा राहुल देव की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
rahul dev birthday know unknown facts about him and his love story with mugdha godse
राहुल देव और मुग्धा गोडसे - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता राहुल देव अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। उनकी पत्नी का कैंसर से निधन हो गया था, जिसके बाद अपने बेटे की परवरिशन उन्होंने अकेले ही की। इसके अलावा राहुल देव अपनी गर्लफ्रेंड अभिनेत्री मुग्धा गोडसे संग रिलेशन को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। दरअसल  राहुल और मुग्धा की उम्र के बीच 18 साल का फासला है। हालांकि दोनों में जबरदस्त बॉन्डिंग है और वह खुलकर अपने प्यार का कबूल करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed