कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद राहुल गांधी लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस्तीफे के बाद से उठे बवंडर के बीच राहुल खुद को रिलैक्स करने पहुंचे। हाल ही में राहुल गांधी दिल्ली के मल्टीप्लेक्स में नजर आए। राहुल गांधी यहां आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'आर्टिकल 15' देखने पहुंचे थे।
इस्तीफा देते ही उठे बवंडर के बीच राहुल गांधी ने देखी 'आर्टिकल 15', यूजर्स ने किए मिले जुले कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी का ये वीडियो सोशल मीडिया देखते ही देखते वायरल हो गया है। वीडियो में राहुल सिनेमा हॉल में बैठे नजर आ रहे हैं। वाइट कलर की टीशर्ट में राहुल काफी रिलैक्स नजर आ रहे हैं। राहुल के इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
बता दें राहुल का ये वीडियो उनके चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश की। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- भगवान माफ नहीं करेगा। एक ने लिखा- अच्छा ही है आजादी मिल गई। बहुत बोझ हो गया था अकेले कंधे पर।
एक यूजर ने लिखा- अपनी पार्टी को परेशान करके आप यहां मूवी देख रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने फिल्म देखने के लिए राहुल गांधी का सपोर्ट भी किया। एक यूजर ने लिखा- हां तो क्या हुआ वो मूवी ही देख रहे हैं किसी की तरह सेलिब्रिटीज की शादियों में घूमकर खाना तो नहीं खा रहे। कुल मिलाकर एक तरफ जहां लोग राहुल के इस स्टेप पर उनकी तरफदारी कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें बुरा-भला भी बोल रहे हैं।
It is an honour for me to serve the Congress Party, whose values and ideals have served as the lifeblood of our beautiful nation.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 3, 2019
I owe the country and my organisation a debt of tremendous gratitude and love.
Jai Hind 🇮🇳 pic.twitter.com/WWGYt5YG4V