फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahul Vaidya: बिग बॉस 14 नहीं इस रियलिटी शो से फेमस हुए थे राहुल वैद्य, कई बड़ी फिल्मों में गा चुके हैं गाने

Fri, 23 Sep 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 23 Sep 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Rahul Vaidya Birthday Know untold facts about Indian Idol 1 Bigg Boss 14 Contestant
राहुल वैद्य - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल वैद्य आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। देशभर में लोग उन्हें उनकी आवाज की वजह से पहचानते हैं। वह हर साल 23 सिंतबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। राहुल का जन्म साल1987 में मुंबई में हुआ था। उनके पिता कृष्णा वैद्य एक इंजीनियर हैं। वहीं, उनकी मां गीता वैद्य हाउस वाइफ हैं। बचपन से ही उनकी दिलचस्पी गाना गाने में थी जिसकी, वजह से बहुत कम उम्र में ही उनकी म्यूजिक की ट्रेनिंग शुरू हो गई थी। 

Rahul Vaidya Birthday Know untold facts about Indian Idol 1 Bigg Boss 14 Contestant
राहुल वैद्य - फोटो : सोशल मीडिया

उनके सिंगर बनने के पीछे उनकी मां का बहुत बड़ा योगदान है। एक बार राहुल की मां ने उन्हें गाने गाते हुए सुना और उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में करियर बनाने की सलाह थी। फिर क्या था मां की बात मान कर उन्होंने अपना पूरा ध्यान संगीत पर ही लगा दिया।
Brahmastra: क्या 'ब्रह्मास्त्र' के लिए रणबीर कपूर ने नहीं ली फीस? अयान मुखर्जी ने किया बड़ा खुलासा

Rahul Vaidya Birthday Know untold facts about Indian Idol 1 Bigg Boss 14 Contestant
राहुल वैद्य - फोटो : सोशल मीडिया
कई रियलिटी शोज में आ चुके हैं नजर 

अब तक राहुल कई रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं। सबसे पहले वह साल 2004-05 में सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का हिस्सा बने। इस शो से वह रातों रात फेमस हो गए। लोगों ने इस शो में उनकी गायकी को काफी पसंद किया, जिसकी वजह से वह टॉप तीन में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। इसके बाद वह 'जो जीता वही सुपरस्टार', 'आजा माही वे', 'झलक दिखला जा', 'म्यूजिक का महा मुकाबला' 'बिग बॉस 14' और 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 11' जैसे शो में भी नजर आए।
Pakistani Stars Controversies: जब विवादों में घिरे ये सितारे, फवाद खान से लेकर सबा कमर तक हैं लिस्ट में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Vaidya Birthday Know untold facts about Indian Idol 1 Bigg Boss 14 Contestant
राहुल वैद्य - फोटो : instagram/rahulvaidyarkv
इन गानों को दे चुके हैं अपनी सुरीली आवाज
राहुल अब तक कई गानों को अपने सुरों से सजा चुके हैं। साल 2005 में रिलीज हुई 'शादी नंबर 1' में उन्होंने अपना पहला फिल्मी गाना गाया था।  इस गाने का नाम 'हैलो मैडम' था। इसके बाद वह 'जान-ए-मन' और 'क्रेजी 4' जैसी फिल्मों में गाने गा चुके हैं। फिल्मों के अलावा कई म्यूजिक एलबम में भी वह अपनी आवाज का जादू चला चुके हैं। 'तेरा इंतजार' उनके सबसे लोकप्रिय गानों में से एक है। 
Deepika Padukone: उर्वशी रौतेला ने फ्लाइट में दीपिका पादुकोण को खुलेआम किया किस, फोटो हुई वायरल
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed