फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tanuja Birtday: बाल कलाकार के रूप में शुरू कर दिया था अभिनय, परफेक्ट शॉट के लिए मां ने जड़ा था तमाचा

Fri, 23 Sep 2022 06:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 23 Sep 2022 06:00 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Tanuja Mukherjee Birthday: Kajol Mother started acting As child artist know some unknown facts about her
Tanuja - फोटो : सोशल मीडिया

अपने दौर की प्रतिष्ठित अदाकाराओं में शुमार रहीं अभिनेत्री तनुजा मुखर्जी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। तनुजा का आज की तारीख में एक परिचय यह भी है कि वह अभिनेत्री काजोल की मां हैं। वैसे, तनुजा खुद एक फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती थीं, लिहाजा उनका हीरोइन बनना तो तय था। बता दें कि तनुजा की मां शोभना समर्थ खुद भी एक अभिनेत्री थीं और उनके पिता प्रोड्यूसर कुमारसेन समर्थ थे। तो वहीं तनुजा ने फिल्ममेकर शोमू मुखर्जी से शादी की। तनुजा मुखर्जी ने बहुत कम उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिए थे। इसके पीछे भी एक कहानी है। आइए जानते हैं।

Tanuja Mukherjee Birthday: Kajol Mother started acting As child artist know some unknown facts about her
मां तनुजा के साथ काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुजा कई दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वो अपनी काबिलियत के लिए जानी जाती हैं और उनका चुलबुलापन फिल्मों में दिखता था। बता दें कि तनुजा का जन्म 23 सितंबर 1943 को हुआ। तनुजा अपने जमाने की फायरब्रांड एक्ट्रेस शोभना समर्थ की बेटी हैं। तनुजा चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की हैं। तनुजा ने फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में एंट्री ली थी। वह अपनी बहन नूतन की फिल्म 'हमारी बेटी' (1950) में नजर आई थीं। 

Tanuja Mukherjee Birthday: Kajol Mother started acting As child artist know some unknown facts about her
तनुजा - फोटो : Twitter

रिपोर्ट्स के मुताबिक तनुजा को परिवार की माली हालत की वजह से बतौर एक्ट्रेस भी 16 साल की उम्र में ही डेब्यू करना पड़ा था। दरअसल, उस समय तनुजा स्वित्जरलैंड के सेंट जॉर्ज स्कूल में पढ़ती थीं। बता दें कि तनुजा की पढ़ाई पहले पंचघनी के सेंट जोसफ बोर्डिंग स्कूल में हुई थी और उसके बाद उन्हें उनकी मां ने इसलिए स्वित्जरलैंड भेज दिया था, क्योंकि तनुजा को भाषाओं का बहुत शौक था। वहीं टाइगर पटौदी (मंसूर अली खान पटौदी) की बहन साबिहा पटौदी से तनुजा की दोस्ती हुई। हालांकि, तनुजा के घर की माली हालत ठीक नहीं रही और उन्हें घर वापस आना पड़ा। मां ने उन्हें कहा कि या तो वो इसका दुख मना सकती हैं या फिर हिंदी सिनेमा में काम कर सकती हैं और तनुजा ने हिंदी फिल्मों को चुनां। 16 साल की उम्र में 1960 में उनकी पहली फिल्म 'छबीली' रिलीज हुई। इसके बाद 1962 में 'मेमदीदी'। तनुजा ने कई बंगाली फिल्में भी की हैं। बता दें कि तनुजा का नाम बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस के रूप में भी लिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tanuja Mukherjee Birthday: Kajol Mother started acting As child artist know some unknown facts about her
तनुजा - फोटो : Social Media

तनुजा की डेब्यू फिल्म 'छबीली' के दौरान का उनका एक किस्सा काफी मशहूर है। दरअसल, फिल्म के एक सीन में तनुजा को रोना था लेकिन वो बार-बार हंस रही थीं। तनुजा ने केदार शर्मा से कहा कि आज मेरा रोने का मूड नहीं है। इसी बात से नाराज होकर केदार शर्मा ने तनुजा को जोरदार तमाचा जड़ दिया। ये देखकर पूरी टीम सन्न रह गई। इस फिल्म के हीरो राज कपूर धीरे से बाहर निकल लिए और तनुजा ने आसमान सिर पर उठा लिया। वो रोते हुए केदार शर्मा की शिकायत करने मां शोभना के पास पहुंची। जब तनुजा ने पूरी बात बताई तो मां ने उल्टा तनुजा को एक और थप्पड़ जड़ दिया। क्योंकि वो तनुजा के व्यवहार से अच्छी तरह वाकिफ थीं। अब तनुजा का रो-रोकर बुरा हाल था। शोभना, तनुजा को वापस सेट पर लेकर गईं और केदार शर्मा से कहा कि अब ये रो रही है, शूटिंग शुरू कर दीजिए। इसके बाद तनुजा ने परफेक्ट शॉट दिया। बता दें कि केदार शर्मा उस समय के गुस्सैल निर्देशकों में से एक माने जाते थे। वो तनुजा से पहले कई सुपरस्टार को तमाचा जड़ चुके थे। खैर तनुजा को इस थप्पड़ ने ही बुलंदियों पर पहुंचाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed