{"_id":"681301c1b5013e5c57083e9d","slug":"raid-2-ott-release-find-out-when-you-can-stream-ajay-devgn-crime-thriller-2025-05-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raid 2: ओटीटी पर कब देख सकेंगे अजय देवगन की 'रेड 2'? यहां जानें पूरी डिटेल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raid 2: ओटीटी पर कब देख सकेंगे अजय देवगन की 'रेड 2'? यहां जानें पूरी डिटेल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 01 May 2025 10:38 AM IST
सार
Raid 2 OTT Release: अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'रेड 2' को लेकर सुर्खियों बटोर रहे हैं। इस फिल्म में वह आयकर विभाग के अधिकारी अमय पटनायक के किरदार में एक बार फिर से नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं कि यह फिल्म ओटीटी पर कब तक आ सकती है...
विज्ञापन
1 of 5
रेड 2 फिल्म पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@ajaydevgn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अजय देवगन की सुपरहिट क्राइम थ्रिलर फिल्म 'रेड' (2018) का सीक्वल 'रेड 2' आज यानी 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। इस बीत सोशल मीडिया पर फैंस इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'रेड 2' के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने हासिल कर लिए हैं। फिल्म सिनेमाघरों के बाद इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।
'रेड 2' की रिलीज का दिन खास है, क्योंकि यह अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस और महाराष्ट्र दिवस के साथ लंबे वीकएंड पर रिलीज हुई है। इससे फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत मिलने की उम्मीद है। राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक की भूमिका में हैं। इस बार उनका मुकाबला दादा मनोहर भाई (रितेश देशमुख) से है। कहानी भ्रष्टाचार, राजनीतिक साजिशों और आयकर विभाग के न्याय के लिए संघर्ष पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रेड 2
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म में ये सितारे भी हैं मौजूद
'रेड' की सफलता के बाद 'रेड 2' से भी लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। फिल्म में वाणी कपूर, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक और अमित सियाल जैसे शानदार कलाकारों की टोली है। पहले से ही मजबूत एडवांस बुकिंग और दर्शकों के उत्साह को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस बड़ा धमाल मचा सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'रेड 2'
- फोटो : यूट्यूब
सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे तारीफ
सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म के दमदार डायलॉग्स, अजय की एक्टिंग और रितेश के खलनायकी की तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म को देखने के बाद सोशल मीडिया पर ज्यादातर यूजर्स ने रेड 2 को शानदार करार दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।