{"_id":"5a3150bc4f1c1b87698c15b5","slug":"raj-kapoor-birthday-special-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spl : पहली ही फिल्म में राज कपूर को पड़ा था जोरदार चांटा, जानिए क्यों?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'day Spl : पहली ही फिल्म में राज कपूर को पड़ा था जोरदार चांटा, जानिए क्यों?
Thu, 14 Dec 2017 08:19 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 14 Dec 2017 08:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म जगत के 'शोमैन' कहे जाने वाले दिवंगत अभिनेता, राज कपूर को पहली ही फिल्म में जोरदार थप्पड़ पड़ा था। जानिए किसने उन्हें चांटा मारा था। जन्मदिन पर आज हम आपके लिए लाएं हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी अनकही बातें।
राज कपूर का व्यक्तित्व कुछ अलग ही रहा है। उनके फिल्मी करियर की शुरुआत भी उनकी तरह ही निराली है। क्या आपको पता है कि हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाले राज कपूर का फिल्मी करियर एक चांटे के साथ शुरू हुआ था।
3 of 7
फाइल फोटो
पेशावर (पाकिस्तान) में जन्मे राजकपूर अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के साथ मुंबई आए और यहां उन्होंने अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत की। उनके पिता ने उन्हें मंत्र दिया कि राजू नीचे से शुरुआत करोगे तो ऊपर तक जाओगे। पिता की इस बात को गांठ बांधकर राजकूपर ने 17 साल की उम्र में रंजीत मूवीकॉम और बाम्बे टॉकीज फिल्म प्रोडक्शन कंपनी में स्पॉटब्वॉय का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
राज कपूर और राज कुमार
उस वक्त के मशहूर निर्देशकों में शुमार केदार शर्मा की एक फिल्म में क्लैपर ब्वॉय के रूप में काम करते हुए राज कपूर ने एक बार इतनी जोर से क्लैप किया कि फिल्म के हीरो की नकली दाड़ी क्लैप में फंसकर बाहर आ गई। राज कपूर की इस हरकत पर केदार शर्मा को बहुत गुस्सा आया और उन्होंने गुस्से में आकर राज कपूर को एक जोरदार चांटा रसीद कर दिया।
विज्ञापन
5 of 7
फाइल फोटो
आपको बता दें कि आगे चलकर केदार शर्मा ने ही अपनी फिल्म 'नीलकमल' में राजकपूर को बतौर नायक लिया था। राज कपूर को अभिनय अपने पिता पृथ्वीराज से विरासत में मिली थी। राज कपूर अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के साथ रंगमंच पर काम करते थे। उनके अभिनय करियर की शुरुआत पृथ्वीराज थियेटर के मंच से ही हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।