सब्सक्राइब करें

पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा ने बनाई थीं 119 पोर्न फिल्में, करोड़ों में बेचने की कर रहे थे तैयारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 20 Sep 2021 04:44 PM IST
विज्ञापन
Raj kundra adult video case businessman made 119 porn films were planning to sell in crore
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले को लेकर जेल में बंद हैं और उनकी मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। हाल ही में पुलिस ने इस केस की 1500 पन्ने की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है और दूसरी तरफ उनसे जुड़ी नईं नईं बातें सामने आ रही हैं। राज कुंद्रा और उनके सहयोगी भले ही खुद को निर्दोष बता रहे हों लेकिन उनसे जुड़े जो खुलासे हुए हैं वो किसी और बात की तरफ ही इशारा कर रहे हैं।



राज कुंद्रा ने बनाईं थीं 119 पोर्न फिल्में

एक रिपोर्ट के अनुसार राज कुंद्रा दो साल में अपने एप के यूजर्स 3 गुना और मुनाफा 8 गुना बढ़ाने का प्लान कर रहे थे। खबरों की मानें तो उन्होंने करीब 119 पोर्न फिल्में बनाईं थीं जिसे वो 8.84 करोड़ रुपये में बेचना चाहते थे। यहां तक कि उनके एप को प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से हटा दिया गया था तो उन्होंने दूसरा एप तैयार कर लिया था। हालांकि इन सबसे पहले ये केस मुंबई पुलिस के हाथ लग गया। रिपोर्ट के अनुसार खुद को बचाने के लिए राज कुंद्रा ने सारी जानकारी एप से डिलीट कर दी थी।

Trending Videos
Raj kundra adult video case businessman made 119 porn films were planning to sell in crore
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इसी कारण से जब पुलिस ने राज कुंद्रा को नोटिस भेजा था तो उन्होंने इस पर साइन करने से मना कर दिया था। इस चार्जशीट में ये भी कहा गया कि राज ने कभी पुलिस को सही जानकारी नहीं दी और हमेशा अपनी बातों को घुमाते रहे। कुंद्रा के ऑफिस से 24 हार्ड डिस्क भी जब्त हुई हैं जिसमें पुलिस को 35 फिल्में मिली हैं। वहीं एक अन्य कंप्यूटर में पुलिस को 16 फिल्में मिली हैं जहां दूसरे कंप्यूटर से 60 से ज्यादा फिल्में और पीपीटी मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj kundra adult video case businessman made 119 porn films were planning to sell in crore
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं दूसरी तरफ राज कुंद्रा ने खुद को निर्दोष बताते हुए जमानत की मांग की। उन्होंने अपने वकील प्रशांत पाटिल के जरिए जमानत अर्जी दाखिल की है। राज कुंद्रा ने दावा किया कि अभियोजन के पास एक भी सबूत नहीं है, जो ‘हॉटशॉट्स’ एप को कानून के आधार पर अपराध के साथ संबद्ध कर सके। उनकी तरफ से दाखिल की गई  जमानत अर्जी में कहा गया कि पूरे पूरक आरोप पत्र में एक भी आरोप मौजूदा राज कुंद्रा के खिलाफ नहीं है, जो इंगित करे कि वह किसी वीडियो की शूटिंग में सक्रिय रूप से शामिल थे।

Raj kundra adult video case businessman made 119 porn films were planning to sell in crore
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शिकायत की सामग्री प्रथम दृष्टया कुंद्रा के खिलाफ किसी अपराध का खुलासा नहीं करती। उन्हें गलत तरीके से मामले में फंसाया गया है। उनका नाम एफआईआर में नहीं था। पुलिस ने उसका नाम जबरन मामले में खींचा है। उन्हें ‘बलि का बकरा’ बनाया जा रहा है। उनका ‘आपत्तिजपक सामग्री’ बनाने के किसी भी अपराध में दूर-दूर तक संबंध नहीं है। कोर्ट इस मामले में अब सोमवार को सुनवाई करेगा।

विज्ञापन
Raj kundra adult video case businessman made 119 porn films were planning to sell in crore
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Sony TV

वहीं राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में फंसने के बाद शिल्पा शेट्टी का कहना था कि वो अपने पति के बारे में नहीं जानती थीं। शिल्पा ने पुलिस से कहा था कि उन्हें राज कुंद्रा की गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि वह बहुत व्यस्त थी। शिल्पा हाल ही में वैष्णोदेवी के दरबार में भी गईं थीं जिसे लेकर कई यूजर्स ने उन पर निशाना भी साधा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed