{"_id":"6148635629c88a40542e5888","slug":"sonu-sood-denied-allegations-of-tax-evasion-and-illegal-funding-says-i-have-declined-rajya-sabha-seats-twice","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनू सूद बोले: 'दो पार्टियों ने ऑफर की थी राज्यसभा की सीट, मेरे पास छुपाने के लिए कुछ भी नहीं है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनू सूद बोले: 'दो पार्टियों ने ऑफर की थी राज्यसभा की सीट, मेरे पास छुपाने के लिए कुछ भी नहीं है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 20 Sep 2021 04:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद
- फोटो : facebook/ActorSonuSood
Link Copied
हाल ही में आयकर विभाग ने सोनू सूद (Sonu Sood) के मुंबई स्थित घर और ऑफिस की तलाशी ली थी। आईटी विभाग सोनू के 6 परिसरों पर यह कार्रवाई की थी। जिसके बाद जारी किए गए बयान में कहा गया कि सोनू सूद और उनके सहयोगियों ने 20 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की है। विभाग ने भी यह आरोप लगाया कि जब सोनू सूद और उनसे जुड़े लखनऊ स्थित ग्रुप के परिसरों पर छापा मारा गया तो यह पाया गया कि उन्होंने अपनी बिना हिसाब की आय को कई फर्जी संस्थाओं से फर्जी असुरक्षित ऋण के रूप में दिखाया है।
क्या कहा है सोनू सूद ने?
इसके बाद सोनू सूद ने ट्विटर पर अपनी बात रखते हुए कहा कि हर बार आपको अपनी तरफ की स्टोरी नहीं बतानी पड़ती है। वक्त बताएगा। कर भला, हो भला, अंत भले का भला। मेरा सफर जारी रहेगा। जय हिंद।
Trending Videos
2 of 5
सोनू सूद
- फोटो : Social Media
एक निजी इंटरव्यू में सोनू सूद ने खुलासा किया है कि उन्हें दो पार्टियों की तरफ से राज्यसभा की सीट ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। सोनू सूद ने कहा है, उन्होंने जो भी दस्तावेज मांगे, हमने दिया। उन्होंने जो भी सवाल पूछे, मैंने उसके जवाब दिए। मैंने अपना काम किया, उन्होंने अपना। उन्होंने जो भी सवाल उठाए, हमने उनके हर एक का जवाब दस्तावेजों के साथ दिया। यही मेरा कर्तव्य है। हम अभी भी उन्हें दस्तावेज उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद कहते हैं, मेरे पास दान में मिले एक-एक पैसे का हिसाब है। इसके अलावा सोनू सूद ने आयकर विभाग के आरोपों से भी इनकार किया है। बता दें आयकर विभाग ने कहा है कि सूद ने FCRA कानून का उल्लंघन करते हुए विदेशी दानदाताओं से एक क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग कर 2.1 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
4 of 5
सोनू सूद
- फोटो : Insatagram- @sonu_sood
सोनू ने आगे कहा, यह बहुत आश्चर्य की बात है। मुझे जो कुछ मिला है वह केवल लोगों द्वारा दान किया गया धन नहीं है। उसका एक हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट से मिलने वाली फीस भी है। मेरे पास अभी भी 54,000 नहीं पढ़े हुए मेल हैं, व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर पर हजारों संदेश हैं। 18 करोड़ रुपये खत्म करने में 18 घंटे भी नहीं लगेंगे। लेकिन मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि ये रुपये केवल जरूरतमंद व्यक्तियों को ही मिलें।
विज्ञापन
5 of 5
सोनू सूद
- फोटो : Insatagram- @sonu_sood
अवैध रूप से विदेशी धन प्राप्त होने के आरोप पर सोनू ने कहा, मैंने अपने खाते में एक भी डॉलर नहीं लिए हैं, ये पैसा सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचा है।कुछ पार्टियों ने इस छापेमारी को आम आदमी पार्टी (आप) के साथ हुए हालिया सहयोग से जोड़कर देखा है, इस सवाल पर सोनू कहते हैं 'मैं आप के साथ जुड़ने नहीं जा रहा हूं। आप मुझे किसी भी राज्य में बुला लीजिए- कर्नाटक, गुजरात। मैं तुरंत जाऊंगा। मैंने सभी राज्यों में काम किया है- जिन राज्यों में बीजेपी, कांग्रेस की सरकार है...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।