फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kundra Case: पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स प्रियंका पर ससुराल वालों ने लगाया अश्लील फिल्म में काम करने का आरोप, राज कुंद्रा से ऐसे जुड़ा मामला

Tue, 31 Aug 2021 10:53 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 31 Aug 2021 10:53 AM IST
विज्ञापन
Raj Kundra Pornography case Jharkhand former miss India universe priyanka paswan aka pari porn video allegations in laws
राज कुंद्रा, प्रियंका पासवान - फोटो : Instagram

अश्लील वीडियो बनाने और उसे एप पर रिलीज करने के मामले में फंसे राज कुंद्रा(Raj Kundra) के केस में अब एक नया नाम जुड़ता हुआ नजर आ रहा है। ये नाम है पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकी परी पासवान का। परी उर्फ प्रियंका पासवान के ससुराल वालों ने उन पर पोर्न वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। परी के ससुराल वालों का कहना है कि जैसे ही उन्हें इस बात की भनक लगी कि परी पोर्न वीडियो बनाती हैं उन्होंने तुरंत ही शादी से इंकार कर दिया लेकिन परी ने डरा धमकाकर उनके बेटे से शादी की।



प्रियंका पासवान ने किया आरोपो से इंकार

पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकी प्रियंका पासवान ने इन सभी आरोपो से इंकार करते हुए इसे उनके ससुराल वालों की साजिश बताया। प्रियंका ने कहा ये सब बिलकुल झूठ है और उनके ससुराल वालों की रचाई कहानी है। प्रियंका का कहना है कि उन्होंने अपने ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया जिसकी वजह से वो उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

Raj Kundra Pornography case Jharkhand former miss India universe priyanka paswan aka pari porn video allegations in laws
प्रियंका पासवान - फोटो : Instagram

2019 में जीता मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब

परी उर्फ प्रियंका पासवान ने साल 2019 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता। प्रियंका मूलतः गुमला जिले की रहने वाली हैं। उनकी मुलाकात अपने पति और कतरास थाना क्षेत्र के नीरज कुमार से फेसबुक के जरिए हुई वहीं से इन दोनों के प्यार की शुरुआत हुई और उसके बाद दोनों के साल 2021 में शादी कर ली। कुछ समय तक इन-दोनों का रिश्ता अच्छा चला लेकिन इसके बाद दोनों के बीच में खटास आ गई। दोनों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए। परी पासवान ने कतरास ठाणे में अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर उन्हें जेल भिजवा दिया।

Raj Kundra Pornography case Jharkhand former miss India universe priyanka paswan aka pari porn video allegations in laws
प्रियंका पासवान - फोटो : Instagram

ससुराल वालों ने मान-सम्मान को पहुंचाई ठेस

परी ने अपने ससुराल द्वारा पोर्न वीडियो बनाने का आरोप लगाने के बाद मीडिया चैनल से बातचीत की। उन्होंने बातचीत में कहा कि उनके ससुराल वालों ने उन पर गलत इल्जाम लगाकर उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई है। प्रियंका ने कहा कि उनके ससुरालवालों को ये शादी से पहले से पता है कि मेरी एक बेटी है। उनका कहना है शादी के पहले उनके पति घर पर आकर उनकी बेटी के साथ खेलते थे जिसकी तस्वीर भी उनके पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kundra Pornography case Jharkhand former miss India universe priyanka paswan aka pari porn video allegations in laws
राज कुंद्रा, प्रियंका पासवान - फोटो : Instagram

पता नहीं था पोर्न वीडियो बनाया गया है

आगे बातचीत में परी ने कहा जहां तक राज कुंद्रा प्रोडक्शन की पोर्न फिल्म में काम करने का सवाल है तो वह पेशे से एक मॉडल हैं और काम की तलाश के सिलसिले में वो वहां उनसे मिलने गई थीं। उनका वहां पर पोर्न वीडियो बना है इस बात की जानकारी जैसे ही उन्हें मिली उन्होंने अपने पति को इस बारे में बताया। परी ने कहा कि उन्होंने अपने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है इसलिए उन्हें वो पोर्न वीडियो का नाम लेकर बदनाम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Raj Kundra Pornography case Jharkhand former miss India universe priyanka paswan aka pari porn video allegations in laws
राज कुंद्रा, प्रियंका पासवान - फोटो : Instagram

खुद को बताया पीड़िता

इस मामले में प्रियंका पासवान ने खुद को एक पीड़िता बताया है। मामले को लेकर उन्होंने मुंबई पुलिस में केस भी दर्ज करवाया। इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी। फिलहाल, पुलिस उपाधीक्षक अमर पांडेय ने कहा है कि ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी तफ्तीश की जा रही है। इस मामले के सामने आने के बाद राज कुंद्रा की मुश्किलें और अधिक बढ़ती हुईं नजर आ रही हैं। बता दें कि 19 जुलाई को लंबी पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed