फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajat Kapoor Birthday Special: जिस फिल्म को बनाने के लिए दोस्तों से मांगने पड़े पैसे, उसी के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड

Fri, 11 Feb 2022 02:30 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 11 Feb 2022 02:30 PM IST
विज्ञापन
Rajat Kapoor Birthday Special asked for money from friend to direct first film via email, got national award for the same
रजत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक रजत कपूर आज किसी परियच के मौहताज नहीं हैं। वह जितने अच्छे अभिनेता हैं, उतने ही बेहतरीन निर्देशक भी हैं। रजत कपूर ने अपने अभिनय करियर में कई सारी फिल्मों में काम किया है। यदि उनकी खास फिल्मों की बात करें तो इस सूची में आमिर खान की ‘दिल चाहता है’, ‘मानसून वेडिंग’ और ‘भेजा फ्राई’ जैसी फिल्में शामिल है। इन सभी फिल्मों में रजत कपूर ने अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीता है। इनके अलावा रजत कपूर की फिल्मोग्राफी में कुछ फिल्में ऐसी भी रही हैं, जिसने लोगों के दिलों में अभिनेता की एक बेहतरीन छाप छोड़ी है।

Rajat Kapoor Birthday Special asked for money from friend to direct first film via email, got national award for the same
रजत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बचपन से ही था एक्टिंग का शौक
रजत कपूर का जन्म 11 फरवरी 1961 को नई दिल्ली में हुआ था। उन्हें बचपन से ही अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाने की ठान ली थी। यही कारण है कि अभिनेता ने एक्टिंग की बारीकियों को सीखने के लिए सबसे पहले थिएटर जॉइन किया। अभिनय के बारे में और ज्यादा जानने के लिए उन्होंने फिल्म टेलीविजन इंस्टीट्यूट में दाखिला लिया और बारीकियों को समझा।

Rajat Kapoor Birthday Special asked for money from friend to direct first film via email, got national award for the same
रजत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी सफर की शुरुआत
अभिनेता के फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1989 में आई फिल्म ‘कायल गाथा’ से हुई। इस फिल्म में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें फिल्मफेयर क्रिटिक अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajat Kapoor Birthday Special asked for money from friend to direct first film via email, got national award for the same
रजत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

पहली फिल्म बनाने के लिए दोस्तों से मांगने पड़े पैसे
रजत कपूर ने पहली बार फिल्म ‘रघु रोमियो’ का निर्देशन किया था। बताया जाता है कि इस फिल्म को बनाने के लिए रजत कपूर के पास पैसे नहीं थे। लेकिन इसकी कहानी इतनी दमदार थी कि रजत कपूर इसे किसी भी हाल में निर्देशित करना चाहते थे। उन्होंने अपने सभी दोस्तों को ईमेल भेजा और फिल्म बनाने के लिए पैसे मांगे। फिल्म तो बन गई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई। यह वजह है कि दोस्तों को पैसे वापस करने में रजत कपूर को तीन साल से ज्यादा का समय लग गया।  हालांकि इसी फिल्म के लिए रजत कपूर को बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी मिला।

विज्ञापन
Rajat Kapoor Birthday Special asked for money from friend to direct first film via email, got national award for the same
रजत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

महिला से गलत व्यवहार का लगा था आरोप
निर्देशक और अभिनेता का अफर आसान नहीं रहा। रजत कपूर अपने करियर के दौरान विवादो में भी पड़े। अभिनेता पर महिला ने गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया था। दरअसल, एक पत्रकार ने अभिनेता पर आरोप लगाते हुए कहा था कि एक इंटरव्यू के दौरान रजत कपूर ने उनसे बदतमीजी करते हुए कहा कि तुम्हारी आवाज जितनी सेक्सी है क्या तुम दिखने में भी सेक्सी हो?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed