{"_id":"634adeeb0d4e251f2007e488","slug":"rajeev-khandelwal-birthday-know-unknown-facts-about-tv-and-bollywood-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajeev Khandelwal: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक बना चुके हैं पहचान, इस सीरियल से लोकप्रिय हुए थे रजीव खंडेलवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rajeev Khandelwal: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक बना चुके हैं पहचान, इस सीरियल से लोकप्रिय हुए थे रजीव खंडेलवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 16 Oct 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राजीव खंडेलवाल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में काम कर चुके अभिनेता राजीव खंडेलवाल 16 अक्तूबर को अपना जन्दिन सेलिब्रेट करते हैं। राजीव खंडेलवाल ने छोटे पर्दे पर तो लोकप्रियता हासिल की ही है। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से सराहना पाई है। राजीव खंडेलवाल के करियर का शुरुआती समय भी हर कलाकार की तरह संघर्ष भरा रहा लेकिन अपनी काबिलियत के बल पर उन्होंने अलग मुकाम हासिल किया। तो चलिए जन्मदिन के मौके पर जानते हैं अभिनेता राजीव खंडेलवाल की जिंदगी से जुड़ी खास बातें।
Trending Videos
2 of 5
राजीव खंडेलवाल
- फोटो : social media
साल 1975 में जयपुर शहर में जन्में राजीव खंडेलवाल के पिता भारतीय सेना में कर्नल थे। अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे राजीव खंडेलवाल सबसे छोटे हैं। राजीव खंडेलवाल शुरुआती पढ़ाई जयपुर से ही की है, वहीं ग्रेजुएशन हैदराबाद से किया। बात करें करियर की तो राजीव ने सबसे पहले मॉडल के तौर पर शुरुआत की थी और इस दौरान उन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
राजीव खंडेलवाल
- फोटो : social media
इस सीरियल से मिली लोकप्रियता
राजीव खंडेलवाल ने साल 2002 में बतौर अभिनेता टीवी सीरियल 'क्या हादसा क्या हकीकत' से छोटे पर्दे पर अपना करियर शुरु किया था। इस सीरियल में राजीव खंडेलवाल ने एक विलेन की भूमिका अदा की थी। इसके बात वह एकता कपूर के सीरियल 'कहीं तो होगा' में नजर आए। इस सीरियल में उनके साथ अभिनेत्री आमना शरीफ मुख्य भूमिका में थीं। यहीं से राजीव खंडेलवाल लोकप्रिय हो गए। इसके बाद चैट शो 'सच का सामना' से राजीव को खूप पॉपुलैरिटी मिली, हालांकि कई बार ये शो विवादों में भी रहा।
4 of 5
राजीव खंडेलवाल
- फोटो : social media
लंबे समय तक टीवी सीरियल्स के काम करने के बाद राजीव खंडेलवाल ने फिल्मों की ओर रुख किया और 'आमिर' फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया।यह फिल्म साल 2008 में आई थी। इसके बाद राजीव ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया। हालांकि उन्हें वह कामयाबी हासिल नहीं हुई जो छोटे पर्दे पर मिली।
विज्ञापन
5 of 5
राजीव खंडेलवाल
- फोटो : social media
राजीव खंडेलवाल ने भी अपने करियर की शुरुआत में काफी स्ट्रगल किया था। बताया जाता है कि जब राजीव मुंबई आए तो शुरुआती दिनों में पेंटिंग भी बेचा करते थे। इसके अलावा हैशटैग मीटू के तहत अपने जीवन से जुड़ी एक घटना भी बताई थी और खुलासा किया था कि उन्हें भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X