फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुष्मिता सेन के भाई राजीव की शादी के बाद नई फोटो आई सामने, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

Mon, 01 Jul 2019 09:15 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 01 Jul 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
rajeev sen and charu asopa getting trolled when share pictures with tiger
rajeev sen charu asopa - फोटो : social media

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन हाल ही में एक्ट्रेस चारू असोपा के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी के बाद राजीव और चारू इन दिनों थाईलैंड में हनीमून मना रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर लगातार हनीमून की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इसी बीच दोनों की कुछ ऐसी तस्वीरें आई हैं जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।

rajeev sen and charu asopa getting trolled when share pictures with tiger
rajeev sen charu asopa - फोटो : social media

तस्वीरों मे राजीव और चारू बाघ के साथ नजर आ रहे हैं। यही नहीं दोनों बाघ के ऊपर सिर रखकर लेटे हुए हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में चारू अपने पैरों को बाघ के ऊपर रखी हुई दिख रही हैं। बाघ के साथ चारू और असोपा के ऐसे पोज देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें निशाना बनाया।

rajeev sen and charu asopa getting trolled when share pictures with tiger
rajeev sen - फोटो : social media

एक यूजर नेे लिखा- 'यह बेहद वाहियात है।' वहीं एक अन्य ने लिखा कि 'क्या आपको पता है कि बाघों के साथ किस हद तक क्रूरता की जाती हैं? उन्हें नशीली दवाएं दी जाती हैं। चिड़ियाघर में ऐसी चीजें कर उन्हें बढ़ावा ना दें। सेलिब्रिटीज के ट्रेंड को आम लोग भी फॉलो करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
rajeev sen and charu asopa getting trolled when share pictures with tiger
charu asopa - फोटो : social media

एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'क्या शर्म बची है? जानवरों के साथ इस क्रूरता के लिए। काश इस वक्त बाघ जग जाता।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@asopacharu @rajeevsen9 #asop #asopacharu #rajeevsen #rajakibittu #rajeev #rajeevsen #asopacharu

A post shared by Anod (@anod_ahmed__) on

विज्ञापन
rajeev sen and charu asopa getting trolled when share pictures with tiger
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media

बता दें कि राजीव और चारू ने 16 जून को हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी की जबकि दोनों पहले ही कोर्ट मैरिज कर चुके थे। 28 साल की चारू एक टीवी एक्ट्रेस हैं। चारू सीरियल मेरे अंगने में, ये रिश्ता क्या कहलाता है और संगिनी में नजर आ चुकी हैं। वहीं लाइमलाइट से दूर रहने वाले 36 वर्षीय राजीव की बात करें तो वो ज्वैलरी बिजनेसमैन हैं। दुबई समेत देश के कई जगहों पर राजीव का करोड़ों का कारोबार फैला हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed