फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजेश खन्ना की गाड़ी की धूल से मांग भरती थीं लड़कियां, कुछ ऐसा था सुपरस्टार 'काका' का स्टारडम

Sun, 29 Dec 2019 11:16 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 29 Dec 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
Rajesh Khanna Birth Anniversary superstar actor To forgotten Star
राजेश खन्ना - फोटो : Twitter

राजेश खन्ना एक कलाकार नहीं बल्कि एक स्टार थे। वो स्टार जिनकी दुनिया दीवानी थी। लड़कियां जिसकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहती थीं। राजेश खन्ना का सुपरस्टारडम भले ही ज्यादा लंबा नहीं चला लेकिन जिस कदर उस छोटे से दौर में लोगों ने उन्हें चाहा, उन्हें लेकर जो दीवानगी थी, वैसी शायद हिंदी फिल्मों के किसी अभिनेता को नसीब नहीं हुई। ऐसे में राजेश खन्ना को अगर भारतीय सिनेमा का पहला सुपरस्टार कहा जाए तो इसमें कोई दो राय नहीं होगी। आइए एक नजर डालते हैं उनके स्टारडम पर...

Rajesh Khanna Birth Anniversary superstar actor To forgotten Star
राजेश खन्ना - फोटो : Twitter
राजेश खन्ना पर लिखी गई किताब 'द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज फर्स्ट सुपरस्टार' में यासिर उस्मान कहते हैं- "बंगाल की एक बुजुर्ग महिला थीं। उनसे मैंने पूछा कि राजेश खन्ना क्या थे आपके लिए? उन्होंने कहा कि आप नहीं समझेंगे। जब हम उनकी फिल्म देखने जाते थे तो हमारी और उनकी बाकायदा डेट हुआ करती थी।"
Rajesh Khanna Birth Anniversary superstar actor To forgotten Star
राजेश खन्ना
राजेश खन्ना की फिल्में ही काफी नहीं थी उनका स्टाइल उनके कॉलर वाली शर्ट पहनने का तरीका या फिर पलकों को हल्के से झुकाकर गर्दन टेढ़ी कर देखना...ये सब उन्हें सभी स्टार्स से अलग बनाता था। आलम ये था कि जब उनकी सफेद गाड़ी कही खड़ी होती थी तो लड़कियों के लिपस्टिक के रंग से उनकी गाड़ी गुलाबी हो जाती थी। इतना ही नहीं ये राजेश खन्ना की गाड़ी की धूल से तो लड़कियां अपनी मांग तक भर लिया करती थीं। उन्हें अपना पति मान लिया करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajesh Khanna Birth Anniversary superstar actor To forgotten Star
Rajesh Khanna - फोटो : Instagram
राजेश खन्ना जैसा स्टारडम पाने वाला स्टार न कभी हुआ है न कभी होगा। राजेश खन्ना के बारे में मशहूर था कि वो अहंकारी थे और सेट पर हमेशा लेट आते थे। राजेश खन्ना ने कभी किसी भी चीज के लिए अपना लाइफ-स्टाइल नहीं बदला। वो सेट पर तभी आते थे जब उनका मन करता था बावजूद इसके प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए लाइन लगाते थे।
विज्ञापन
Rajesh Khanna Birth Anniversary superstar actor To forgotten Star
rajesh khanna

राजेश खन्ना को राष्ट्रीय पहचान फिल्म 'आराधना' से मिली। राजेश खन्ना का 69 से लेकर 75 तक का जो समय था उसकी तुलना किसी ने नहीं की जा सकती। राजेश खन्ना की लोकप्रियता जहां तक गई थी, वहां तक किसी की नहीं गई और शायद किसी की जा भी नहीं पाएगी। कारण ये था कि लोग उनमें खुद को देखते थे और उनकी मुस्कान लड़कियों को बहुत आकर्षित करती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed