हिंदी सिनेमा के मशहूर सुपरस्टार राजेश खन्ना का जन्मदिन 29 दिसंबर को होता है। राजेश खन्ना ने अपने फिल्मी सफर में कई शानदार फिल्में दीं। दर्शकों ने राजेश खन्ना के अभिनय और स्टाइल को काफी पसंद किया। वह लगातार 15 फिल्में सुपरहिट देने वाले दुनिया के इकलौते अभिनेता हैं। फिल्मों के अलावा राजेश खन्ना अपने निजी जिंदगी की वजह से भी काफी चर्चा में रहे थे।
15 साल छोटी डिंपल से राजेश खन्ना ने की थी शादी, इन पांच जोड़ियों में भी है उम्र का ज्यादा फासला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलिंद सोमन और अंकिता कुंवर
मिलिंद सोमन ने 22 अप्रैल साल 2018 को अंकिता (Ankita Konwar) से शादी की थी। मिलिंद जहां 53 साल के हैं तो वहीं अंकिता महज 27 साल की हैं। उम्र के इस फासले की वजह से दोनों की शादी ने उस वक्त खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बीते दिनों शादी के करीब एक साल बाद अंकिता ने दोस्ती, डेटिंग और फिर शादी तक के सफर को बयां किया था।
सैफ अली खान और करीना कपूर
सैफ और करीना की जोड़ी को बॉलीवुड के आइडल कपल में से एक माना जाता है। करीना, सैफ से उम्र में 10 साल छोटी हैं। करीना की यह पहली शादी है जबकि सैफ इससे पहले एक्ट्रेस अमृता से शादी कर चुके थे। जब सैफ की पहली शादी हो रही थी उस वक्त करीना महज 10 साल की थीं और शादी में शामिल भी हुई थीं। उस वक्त उन्होंने सैफ को अंकल कहकर बधाई दी थी।
कमल हासन और सारिका
कमल हासन ने सारिका से 1988 में शादी की। कमल हासन ने 34 साल की उम्र में सारिका से दूसरी शादी की थी। उस वक्त सारिका 28 साल की थीं। शादी के वक्त सारिका प्रेग्नेंट थीं जिसके बाद उन्होंने श्रुति हासन को जन्म दिया।
संजय दत्त और मान्यता दत्त
संजय दत्त के हर अच्छे और बुरे वक्त में उनकी पत्नी मान्यता साथ खड़े हुए दिखाई देती हैं। संजय दत्त अपनी दूसरी पत्नी रिया पिल्लई से अलग होने के बाद मान्यता से शादी की। मान्यता संजय दत्त से उम्र में 20 साल छोटी हैं। संजय और मान्यता के दो बच्चे हैं, बेटा शहरान दत्त और बेटी इकरा दत्त।