फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: अक्षय कुमार के बेटे आरव को लेकर राजेश खन्ना ने की थी भविष्यवाणी, कहा- एक दिन ये...

Wed, 15 Dec 2021 08:25 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 15 Dec 2021 08:25 PM IST
विज्ञापन
rajesh khanna give advice to akshay kumar about his film selection and predicted about his grandson aarav bhatia will become next superstar
अक्षय कुमार, राजेश खन्ना - फोटो : Social Media

फिल्म जगत से कोई ताल्लुक न रखने वाले अभिनेता अक्षय कुमार ने 90 के दशक में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। एक वक्त अक्षय की जिंदगी में ऐसा भी था जब वो राजेश खन्ना से उनके ऑफिस में काम मांगने जाया करते थे। हालांकि उन्हें ये अंदाजा नहीं था कि एक दिन उन्हीं की बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना से उनकी शादी होगी और वो बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के दामाद बन जाएंगे। अक्षय कुमार न सिर्फ राजेश खन्ना के दामाद बनें, बल्कि राजेश खन्ना ने अक्षय कुमार को उनके फिल्मी करियर को लेकर भी काफी गाइड किया।



दामाद को राजेश खन्ना ने दी थी सलाह

अक्षय कुमार ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो वो उस दौरान अधिकतर ‘खिलाड़ी’ टाइटल वाली फिल्में किया करते थे। उनकी खिलाड़ी से जुड़ी हर फिल्में दर्शकों को भी काफी पसंद आईं। हर फिल्म में अक्षय कुमार अपना दमदार एक्शन दिखाते थे। हालांकि एक मीडिया से खास बातचीत के दौरान राजेश खन्ना ने अक्षय कुमार से उनकी फिल्मों के चुनाव को लेकर थोड़ा बदलाव करने की सलाह दी और लीक से हटकर फिल्म करने के लिए कहा।

rajesh khanna give advice to akshay kumar about his film selection and predicted about his grandson aarav bhatia will become next superstar
राजेश खन्ना फैन क्लब - फोटो : Social Media

इस तरह की फिल्में करने की दी थी सलाह

साल 2009 में एक मीडिया चैनल से खास बातचीत के दौरान राजेश खन्ना ने ये बताया कि उन्होंने अक्षय को अलग-अलग तरह की फिल्मों का चुनाव करने का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा, ‘मैंने अक्षय से कहा वो अच्छी फिल्मों में काम कर रहे हैं, लेकिन मेरी उन्हें सलाह है कि अब उन्हें डांस पर भी ध्यान देना चाहिए ताकि दर्शकों का मनोरंजन हो। उन्हें ऐसी फिल्मों का चुनाव करना चाहिए जिनका असर समाज पर पड़े और जिनका कोई प्रयोजन हो।  

rajesh khanna give advice to akshay kumar about his film selection and predicted about his grandson aarav bhatia will become next superstar
अक्षय कुमार फैन क्लब - फोटो : instagram

खिलाड़ी सीरीज में काम न करने के लिए कहा

राजेश खन्ना ने मीडिया बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने अक्षय कुमार को अब खिलाड़ी सीरीज में काम न करने की भी सलाह दी। हालांकि इसी के साथ उन्होंने खिलाड़ी कुमार के काम की भी खूब तारीफ की। अक्षय कुमार ने भी अपने ससुर से मिली इस सलाह को बहुत ही सीरियस लिया और उन्होंने खिलाड़ी सीरीज से दूरियां बना ली और अलग तरह की फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
rajesh khanna give advice to akshay kumar about his film selection and predicted about his grandson aarav bhatia will become next superstar
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

आरव को लेकर भी की भविष्यवाणी

राजेश खन्ना ने सिर्फ अक्षय कुमार को लेकर ही भविष्यवाणी नहीं की, बल्कि अपने नाती आरव को लेकर भी राजेश खन्ना ने भविष्यवाणी कर दी थी। काका ने अपने परिवार को लेकर कहा था कि मुझे अपने परिवार पर बहुत गर्व है’। हर कोई मेरे लिए खास है। राजेश खन्ना ने आरव को लेकर कहा था कि, ‘मैं आज पब्लिक में ये बात कह रहा हूं कि सुपरस्टार राजेश खन्ना के बाद आरव(अक्षय का बेटा) अगला सुपरस्टार होगा।

विज्ञापन
rajesh khanna give advice to akshay kumar about his film selection and predicted about his grandson aarav bhatia will become next superstar
अक्षय कुमार, आरव - फोटो : सोशल मीडिया

इस वजह से कहा था सुपरस्टार

राजेश खन्ना ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मैं इसलिए आरव को अगला सुपरस्टार नहीं कह रहा हूं क्योंकि वो अक्षय कुमार का बेटा है। बल्कि वो जिस लगन के साथ काम करता है और उसमें वो हुनर है कि वो फिल्म जगत में अगला सुपरस्टार बन सकता है। अक्षय कुमार ने साल 2001 में ट्विंकल खन्ना संग शादी रचाई और इन दोनों के दो बच्चे हैं। आरव और नितारा ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed