फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विलेन बनते ही छा गए अक्षय कुमार, 24 घंटे में 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया 2.0 Teaser

Fri, 14 Sep 2018 01:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Sep 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
rajinikanth and akshay kumar 2.0 teaser trending on youtube
2.0

दर्शकों को लंबे समय से अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 की एक झलक का इंतजार था। गणेश चतुर्थी के मौके पर फिल्म के टीजर को रिलीज किया गया है। टीजर में आपको अक्षय कुमार एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। रिलीज के बाद से ही ये टीजर ट्रेंडिंग में बना हुआ है।

rajinikanth and akshay kumar 2.0 teaser trending on youtube
2.0

टीजर को सिर्फ 24 घंटे के अंदर 3 करोड़ 50 लाख से ज्यादा बार देखा चुका हैं। यूट्यूब पर इस टीजर को देखने वालों की संख्या ही बता रही है कि फैंस को इस फिल्म का कितनी बेसब्री से इंतजार है। '2.0' फिल्म का टीजर गणेश चतुर्थी के मौके पर गुरुवार को सुबह 9 बजे रिलीज किया गया। इसके बाद से ही लोगों में इसे देखने की होड़ लगी है।

rajinikanth and akshay kumar 2.0 teaser trending on youtube
2.0
2.0 को भारत की सबसे महंगी मूवी कहा जा रहा है। फिल्म की रिलीज में अभी टाइम है। फिल्म 29 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है। फिल्म में भले ही लीड रोल सुपरस्टार रजनीकांत कर रहे हों, लेकिन विलेन का किरदार निभा रहे बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का किरदार भी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
rajinikanth and akshay kumar 2.0 teaser trending on youtube
2.0
डेढ़ मिनट के इस टीजर में दिखाया गया है कि पक्षियों का झुंड आसमान में मंडरा रहा है और फिर अचानक सबके मोबाइल फोन गायब हो जाते हैं। तब रजनीकांत, एमी जैक्शन और बाकी टीम कहती है कि इस मुसीबत से लड़ने के लिए सुपर पॉवर की जरूरत है और चिट्टी यानी रोबोट को फिर से बनाया जाता है।  
 
विज्ञापन
rajinikanth and akshay kumar 2.0 teaser trending on youtube
2.0
डेढ़ मिनट के इस टीजर में ये नहीं दिखाया गया कि लोगों के पास से मोबाइल फोन गायब होने का क्या कारण है। फिल्म के टीजर को देखने के बाद फैंस की बेताबी और बढ़ गई है। यह फिल्म 2010 में आई फिल्म 'एंथिरन' (रोबोट) की सीक्वल है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन भी थीं। ऐश्वर्या की जगह फिल्म '2.0' में एमी जैक्सन नजर आएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed