फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी ये फिल्मी हस्तियां, पीएम मोदी ने भेजा विशेष न्योता

Tue, 28 May 2019 08:56 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 28 May 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth and Kamal Haasan get Invitation for Prime Minister Narendra Modi Oath ceremony
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री की 30 मई को शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में देश-विदेश के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की खबर है। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में फिल्मी हस्तियों के शरीक होने की भी संभावना है। 
Rajinikanth and Kamal Haasan get Invitation for Prime Minister Narendra Modi Oath ceremony
Rajinikanth, Kamal Haasan - फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन को न्योता मिला है। पता हो कि इस लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है। उनकी इस जीत पर कई फिल्मी हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। 
Rajinikanth and Kamal Haasan get Invitation for Prime Minister Narendra Modi Oath ceremony
Kamal Haasan and Rajinikanth - फोटो : twitter
खुद सुपरस्टार रजनीकांत ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को जीत की बधाई दी है। वहीं दूसरी ओर अभिनेता ने नेता बने कमल हासन ने इस लोकसभा चुनाव से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की है। उनकी पार्टी मक्कल निधि मय्यम ने पहली बार चुनाव लड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth and Kamal Haasan get Invitation for Prime Minister Narendra Modi Oath ceremony
कमल हासन का विवादित बयान - फोटो : ANI
अपने चुनाव प्रचार के दौरान कमल हासन ने हिंदू आतंकवाद और नाथूराम गोडसे को लेकर विवादित बयान दिया था। उनके इस बयान की चौतरफा आलोचना हुई थी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में बिम्सटेक समेत आठ देशों के नेता शामिल होंगे। बिम्सटेक में भारत के अलावा भूटान, श्रीलंका, थाईलैंड, म्यांमार, नेपाल और बांग्लादेश हैं। किर्गिस्तान के राष्ट्रपति और मॉरिशस के पीएम को भी न्योता भेजा गया है। 
विज्ञापन
Rajinikanth and Kamal Haasan get Invitation for Prime Minister Narendra Modi Oath ceremony
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : एएनआई
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना तीन देशों की यात्रा पर होने की वजह से शपथ समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगी। वहीं पाकिस्तान को निमंत्रण नहीं भेजा गया है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान को शपथ ग्रहण से दूर रखने के लिए सार्क के नेता नहीं बुलाए गए। मोदी ने 2014 में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सहित सार्क के नेताओं को बुलाया था। इस बार आमंत्रण से स्पष्ट संकेत दिया गया है कि सरकार दूसरे कार्यकाल में पाकिस्तान से दूरी बनाए रखेगी। लेकिन, बाकी पड़ोसी देशों के साथ संबंध बढ़ाए जाएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed