दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार इस वक्त खूब चर्चा में हैं। हालांकि, दोनों सुपरस्टार्स अपने किसी फिल्मी प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में नहीं हैं। इस बार वजह है इनकी रईसी। दरअसल रजनीकांत, तमिलानाडु में सर्वाधिक आयकर अदा करने वाले एक्टर बन गए हैं। वहीं, अभिनेता अक्षय कुमार बॉलीवुड में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले अभिनेता हैं। हाल ही में इनकम टैक्स डे के मौके पर आयकर विभाग ने दोनों दिग्गज अभिनेताओं को सम्मानित किया है। इसके बाद इनकी अमीरी के चर्चे हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर इनकी नेटवर्थ कितनी है और यह एक फिल्म के लिए कितनी कीमत वसूलते हैं। आइए जानते हैं...
Rajinikanth Akshay Kumar: रईसी में सबसे आगे हैं रजनीकांत और अक्षय कुमार, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को फैंस भगवान का दर्जा देते हैं। भले ही रजनीकांत अपनी अमीरी का कोई दिखावा नहीं करते, लेकिन इनके पास कई आलीशान घर और महंगी कारें हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रजनीकांत के पास चेन्नई के पॉश गार्डन में एक आलीशन घर है। इसकी कीमत करीब 35 करोड़ रुपये हैं। एक्टर के पास कार का अच्छा खासा कलेक्शन है। कई लग्जरी एलीट कार होने के साथ-साथ उनके पास एक कस्टमाइज लीमोजीन है। यूं तो इसकी मार्केट कीमत पांच से छह करोड़ रूपये हैं, लेकिन रजनीकांत ने इसे कस्टमाइज कराया है तो इसकी कीमत करीब 22 करोड़ रूपये है। रजनीकांत के पास करीब 17 करोड़ रुपये कीमत की रॉल्स रॉयस फैंटम कार है। एक्टर के पास 'राघवेंद्र मंडपम' के नाम के एक मैरिज हॉल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत 20 करोड़ रूपये तक है। सेलिब्रिटी नेटवर्थ पर आई एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रजनीकांत की नेटवर्थ करीब 365 करोड़ रुपये है। रजनीकांत एक फिल्म के करीब 55 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। हाल ही में आयकर विभाग ने एक्टर को सम्मानित किया है। एक्टर की बेटी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी।
अभिनेता अक्षय कुमार भी बॉलीवुड के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले एक्टर बन गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आयकर विभाग ने उन्हें एक 'सम्मान पत्र' दिया है। इसकी तस्वीर वायरल हो रही है। हालांकि अभी तक इस पर आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं आई है। ना ही अभिनेता की ओर से इस पर कुछ कहा गया है। बता दें कि अक्षय इस वक्त इंग्लैंड में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अक्षय की टीम ने यह सम्मान पत्र लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार अपनी एक फिल्म के लिए करीब 100 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। एक्टिंग के अलावा भी उनकी आमदनी के अन्य जरिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ करीब 369 करोड़ रुपये है। अक्षय कुमार के पास भारत के साथ-साथ कनाडा में भी अच्छी खासी प्रॉपर्टी है। रिपोर्ट्स के अनुसार वह एक निजी जेट के मालिक हैं, जिसकी कीमत करीब 260 करोड़ रूपये है।
बता दें कि अक्षय इस वक्त इंग्लैंड में हैं और जसवंत सिंह गिल की बायोपिक की शूटिंग कर रहे हैं। अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'रक्षा बंधन' में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय के अपोजिट भूमि पेडनेकर हैं। इसके अलावा अक्षय के खाते में फिल्म 'सेल्फी', 'राम सेतु', 'ओह माई गॉड 2' और 'बड़े मियां छोटे मियां' है। सूर्या की फिल्म 'सोरोरई पोतरू' के हिंदी रीमेक में भी अक्षय नजर आएंगे। रजनीकांत के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह नेल्सन दिलीपकुमार निर्देशित फिल्म 'जेलर' में नजर आएंगे।