{"_id":"5b18cd554f1c1b624d8b50ee","slug":"rajinikanth-crazy-fans-bath-kaala-film-poster-with-milk","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'काला' के लिए काले कपड़ों में दिखा फैंस का जुनून, रजनीकांत का दूध से अभिषेक कर फोड़े पटाखे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'काला' के लिए काले कपड़ों में दिखा फैंस का जुनून, रजनीकांत का दूध से अभिषेक कर फोड़े पटाखे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाल
Updated Thu, 07 Jun 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
kaala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपस्टार रजनीकांत की फिल्म 'काला' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फैंस का यह इंतजार गुरुवार सुबह 4 बजे खत्म हुआ जब वह फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए थियेटर में उमड़ पड़े। खबरों की मानें तो 'काला' फिल्म के शो हाउसफुल जा रहे हैं जिससे इतना तो तय है कि इस बार भी रजनीकांत की फिल्म कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।
kaala
- फोटो : ani
रजनीकांत को लोग साउथ में भगवान की तरह पूजते हैं। इसकी झलक एक बार फिर से थियेटर के बाहर दिखी। शो से पहले ही रजनीकांत के फैंस ने 'काला' फिल्म के पोस्टर को दूध से नहलाया। इसके साथ ही आरती करते हुए नजर आए। हालांकि यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब यह नजारा देखने को मिला हो।
#TamilNadu: Fans offer milk to actor #Rajnikanth's poster, burst crackers as they gather in large numbers to to watch the film #Kaala at a theatre in Chennai. pic.twitter.com/GYSYeHvPQZ
— ANI (@ANI) June 7, 2018
kaala
इससे पहले भी रजनीकांत की फिल्म का स्वागत उनके फैंस कई साल से इस तरह से करते आए हैं।कई सिनेमाघरों के बाहर फैंस डांस करते हुए तो कहीं पटाखे जलाते हुए नजर आए।इस जश्न को देखकर ऐसा लगता है कि मानों समय से पहले ही दीवाली आ गई हो। वहीं फिल्म समीक्षकों की माने को काला के लिए लोगों की दीवानगी के चलते फिल्म की कमाई कई सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
kaala
इससे पहले रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' साल 2016 में रिलीज हुई थी। जिसमें रजनीकांत के साथ राधिका आप्टे लीड रोल में थीं। 'काला' फिल्म के पहले शो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई है। ज्यादातर लोगों ने इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया।
विज्ञापन
kaala
'काला' में रजनीकांत ने मुंबई के धारावी के गैंगस्टर का रोल निभाया है। इस फिल्म में हुमा कुरैशी, नाना पाटेकर और अंजलि पाटिल अहम रोल में हैं। 'काला' को एक्टर-प्रोड्यूसर धनुष ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इस फिल्म का निर्देशन पीए रंजीत ने किया है।