फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से आपस में भिड़ गए रजनीकांत और विजय के दो फैंस, एक की मौत

Fri, 24 Apr 2020 05:00 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 24 Apr 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth Fan Kills Vijay Fan Over Covid 19 Coronavirus Relief Funds Donations
रजनीकांत और विजय - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे देश में तीन मई तक कोरोना वायरस के कहर के चलते लॉकडाउन जारी रहेगा। इस लॉकडाउन में सरकार के साथ ही सिनेमा के सितारे भी बढ़ चढ़कर मदद के लिए आगे आ रहे हैं। लेकिन इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जो हर किसी को सोचने पर मजबूर करती है। साउथ में दो सुपरस्टार्स के फैन आपस में भिड़ गए जिसमें एक फैन की मौत हो गई।

Rajinikanth Fan Kills Vijay Fan Over Covid 19 Coronavirus Relief Funds Donations
रजनीकांत और विजय - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते साउथ सुपरस्टार्स मदद के लिए आगे आ रहे हैं और आर्थिक सहायता कर रहे हैं। लेकिन सितारों की इस मदद को लेकर दो 22 वर्षीय फैंस आपस में भिड़ गए, जिससे एक ही मौत हो गई। घटना तमिलनाडु के विल्लुपुरम की है और ये दो सितारे रजनीकांत (Rajinikanth) और थालापति विजय (Thalapathy Vijay) हैं।

Rajinikanth Fan Kills Vijay Fan Over Covid 19 Coronavirus Relief Funds Donations
vijay thalapathy - फोटो : Social Media

बता दें कि रजनीकांत और थालापति विजय के दोनों फैन में इस बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था कि कोरोनावायरस (Coronavirus) से जंग के लिए किसने सबसे ज्यादा दान दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता विजय के फैन युवराज और रजनीकांत के फैन दिनेश बाबू के बीच दोनों अभिनेताओं में से किसने ज्यादा दान दिया की बात पर तीखी बहस हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth Fan Kills Vijay Fan Over Covid 19 Coronavirus Relief Funds Donations
Rajinikanth - फोटो : Social Media

नशे में धुत जब दोनों फैंस के बीच बहस ज्यादा बढ़ गई तो रजनीकांत के फैन दिनेश बाबू ने अभिनेता विजय के फैन युवराज को जोर से धक्का दे दिया। धक्के की वजह से युवराज गिर गया और उसके सिर में चोट लग गई, जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने दिनेश बाबू को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Rajinikanth Fan Kills Vijay Fan Over Covid 19 Coronavirus Relief Funds Donations
विजय और रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि रजनीकांत और विजय साउथ सिनेमा के बड़े नाम हैं। दोनों की ही तगड़ी फैन फॉलोइंग है और सोशल मीडिया पर कई बार फैंस एक दूसरे से भिड़ते भी नजर आते हैं। लेकिन इस घटना ने सभी को जरूर हैरान कर दिया है। वहीं याद दिला दें कि दोनों की अभिनेता कोरोना के खिलाफ जारी जंग में पूरा- पूरा योगदान दे रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed