{"_id":"5b1a15aa4f1c1b694d8b54de","slug":"rajinikanth-kaala-film-box-office-collection-day-1","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रजनीकांत की 'काला' ने पहले दिन ही तोड़ा इस फिल्म का रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रजनीकांत की 'काला' ने पहले दिन ही तोड़ा इस फिल्म का रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
Fri, 08 Jun 2018 11:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kaala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'काला' को पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला है। यह फिल्म पहले दिन की इतना कलेक्शन जुटाने वाली चेन्नई में पहली हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म बन गई है। 'काला' फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 1.76 करोड़ रहा।
2 of 5
kaala
फिल्म समीक्षक रमेश बाला के मुताबिक रजनीकांत की 'काला' ने पहले दिन ही चेन्नई में सबसे ज्यादा कलेक्शन जुटाने वाली फिल्म बन गई है। रमेश बाला के ट्वीट के मुताबिक 'काला' फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन 1.76 करोड़ रहा। इसके साथ ही रजनीकांत की फिल्म 'काला' ने 'मर्सल' फिल्म को कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
अब तक 'मर्सल' फिल्म चेन्नई में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी जिसके रिकॉर्ड को रजनीकांत की 'काला' ने तोड़ दिया है।'मर्सल' का पहले दिन का कलेक्शन 1.52 था जबकि 'काला' फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 1.76 करोड़ रहा। कुछ लोगों का कहना है 'काला' की तरह 'मर्सल' का प्रमोशन नहीं किया गया था ऐसे में उसका पहले दिन का कलेक्शन जबरदस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kaala
रजनीकांत की 'काला' फिल्म तमिल के अलावा तेलगू, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई हैं। इस फिल्म का पहले दिन का पहला शो देखने के लिए लोगों ने काफी समय पहले एडवांस बुकिंग करा ली थी। 'काला' में रजनीकांत मुंबई के धारावी के गैंगस्टर के रोल में हैं। इस फिल्म में हुमा कुरैशी, नाना पाटेकर और अंजलि पाटिल अहम रोल में हैं। 'काला' को एक्टर-प्रोड्यूसर धनुष ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इस फिल्म का निर्देशन पीए रंजीत ने किया है।
विज्ञापन
5 of 5
kaala
रजनीकांत को लोग साउथ में भगवान की तरह पूजते हैं। इसकी झलक एक बार फिर से थियेटर के बाहर दिखी। शो से पहले ही रजनीकांत के फैंस ने 'काला' फिल्म के पोस्टर को दूध से नहलाया। इसके साथ ही आरती करते हुए नजर आए। हालांकि यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब यह नजारा देखने को मिला हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।