{"_id":"61fa1ca16b372129a7470800","slug":"rajinikanth-s-daughter-aishwaryaa-hospitalised-after-testing-positive-for-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aishwaryaa Rajinikanth: कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं ऐश्वर्या रजनीकांत, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aishwaryaa Rajinikanth: कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं ऐश्वर्या रजनीकांत, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
धनुष, ऐश्वर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। मंगलवार को ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपने प्रशंसकों को इस बात की जानकारी दी है।
2 of 4
धनुष और ऐश्वर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर कही थी ये बात
ऐश्वर्या ने अस्पताल से अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "सभी सावधानियां बरतने के बावजूद मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है .. भर्ती कराया गया। कृपया मास्क लगाएं, टीका लगवाएं और सुरक्षित रहें। 2022 आ जाओ। देखते हैं तुम्हारे पास मेरे लिए और क्या-क्या है।" ऐश्वर्या के पोस्ट अपलोड करने के बाद से ही उनके दोस्त और प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
3 of 4
धनुष और ऐश्वर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वजह से चर्चाओं में रहीं थीं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या ने पिछले महीने अभिनेता धनुष से अलग होने की घोषणा करते हुए अपने प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया था। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि वे अपनी 18 साल की शादी को खत्म कर रहे हैं। बता दें कि दोनों ने 2004 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
धनुष. ऐश्वर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन है ऐश्वर्या?
रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या को तमिल रोमांटिक थ्रिलर "3" और ब्लैक कॉमेडी "वै राजा वै" जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।