फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पार्टी में कंगना ने लूट ली महफिल, सफेद साड़ी में लगीं बेहद खूबसूरत

Wed, 02 Feb 2022 11:11 AM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Wed, 02 Feb 2022 11:11 AM IST
विज्ञापन
kangana Ranaut looks stunning in white saree at Nawazuddin Siddiqui's party
कंगना रनौत - फोटो : social media

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी मेहनत से मकाम पाने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुंबई में हाल ही में अपने सपनों का आशीयाना बनाकर तैयार किया है। अपने घर को नवाज ने 'नवाब' नाम दिया है। हाल ही में एक्टर ने नए घर की खुशी में एक पार्टी होस्ट की, जिसमें इंडस्ट्री से उनके कई दोस्त और स्टार्स शामिल हुए। इन सेलेब्स की लिस्ट में कंगना रणौत का नाम भी शामिल है। 

kangana Ranaut looks stunning in white saree at Nawazuddin Siddiqui's party
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कंगना रनौत, अवनीत कौर - फोटो : social media

चांद सी सुंदर लगी कंगना
विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर नवाजुद्दीन की इस पार्टी का एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में नवाज के साथ कंगना और अवनीत कौर फोटोग्राफर्स को पोज देती हुई नजर आ रही हैं। कंगना सफेद रंग की साड़ी पहने ऐसी लग रही थीं मानों जैसे धरती पर चांद उतर आया हो।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



 
kangana Ranaut looks stunning in white saree at Nawazuddin Siddiqui's party
कंगना रनौत एथनिक सूट लुक - फोटो : instagram/kanganaranaut

यूनिक था कंगना का स्टाइल 
पार्टी के दौरान कंगना का ड्रेसिंग सेंस एक दम यूनिक था। उन्होंने अपना लुक कंप्लीट करने के लिए साड़ी के साथ सफेद रंग का ही नेकलेस और सैंडल पहनी थी। साथ ही उन्होंने लाल रंग की लिपस्टिक लगा रखी थी। कंगना इस लुक में बहुत सुंदर लग रही थीं।

    
 
विज्ञापन
विज्ञापन
kangana Ranaut looks stunning in white saree at Nawazuddin Siddiqui's party
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

फैंस कर रहे जमकर कमेंट 
लोगों को कंगना का ये लुक इतना पसंद आ रहा है कि फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक सोशल माडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,"कंगना आप इस लुक में स्टनिंग लग रही हैं।" एक अन्य ने लिखा, "वाह नवाज भाई, आपने अपनी पार्टी में कंगना को इनवाइट किया।" एक ने तो कंगना को 'चांदनी' बुलाया।

विज्ञापन
kangana Ranaut looks stunning in white saree at Nawazuddin Siddiqui's party
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Instagram

नवाज और अवनीत साथ करेंगे काम
अभिनेता नवाज जल्द ही टीवी कलाकार 'अवनीत कौर' के साथ अपनी आगामी फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म को साई कबीर द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। यह फिल्म कंगना के प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed