फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों से राजनीति में आने के बाद रजनीकांत को ऐसा क्या हो गया, हिमालय जाने का किया ऐलान

Sat, 10 Mar 2018 10:12 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Mar 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
rajinikanth will going to himalayas to be soon
रजनीकांत

सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस उन्हें किसी भगवान से कम नहीं मानते हैं, यही नहीं दक्षिण भारत में तो उनके चाहने वाले उनकी पूजा तक करते हैं। रजनीकांत की फिल्मों में उनका अपना ही स्टाइल और एक्शन होता है। उनके स्टाइल के दीवानों की कोई कमी नहीं है। शायद यही एक वजह है कि इतनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग को देखते हुए वह राजनीति में उतरे लेकिन इसी के साथ उन्होंने कुछ ऐसा ऐलान किया जिससे उनके फैंस परेशान हो जाएंगे।

rajinikanth will going to himalayas to be soon
रजनीकांत

दरअसल, खबर है कि रजनीकांत हिमालय का रुख कर रहे हैं। इस बात की जानकारी रजनीकांत के पब्लिसिस्ट रियाज के. अहमद ने दी है। उन्होंने 9 मार्च को ट्वीट किया कि 'थलैवा कल हिमालय की ओर निकलने वाले हैं। खबर पक्की है।' आपको बता दें कि रजनीकांत का सार्वजनिक जीवन से संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है। रजनीकांत ने हिमालय में अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक मेडिटेशन सेंटर बनाया है। वह वहीं जा रहे हैं।



 

rajinikanth will going to himalayas to be soon
rajinikanth

बताया जा रहा है कि रजनीकांत अक्सर हिमालय जाते रहे हैं। वहां से वह आध्यात्मिक यात्रा पर जाते हैं लेकिन इस बार वह अपने राजनीतिक भविष्य के लिए गुरुओं से आशीर्वाद और उनकी सलाह लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rajinikanth will going to himalayas to be soon
rajinikanth

वैसे उनके फैन्स के लिए 27 अप्रैल एक बड़ा दिन होगा। इस दिन रजनीकांत की फिल्म ‘काला’ रिलीज हो रही है। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है और रजनीकांत के फैन्स के बीच उनका क्रेज एक बार फिर सिर चढ़कर बोलने लगा है। इसके बाद उनकी अगली फिल्म '2.0' भी रिलीज होगी, हालांकि इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed