बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने दुनिया के सबसे ताकतवर देश यानि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बहुत बड़ी बात कह दी है। ये बात सुनकर शायद खुद डोनाल्ड ट्रंप को अपने कानों पर यकीन न हो। दरअसल सोनम कपूर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मूर्ख कहा है। सोनम का कहना है कि ट्रंप को भारत से कुछ सीख लेनी चाहिए। लगता है सोनम कपूर ट्रंप से काफी नाराज हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सोनम कपूर ने कह दी इतनी बड़ी बात, सोच नहीं सकते आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति के एक फैसले से सोनम बहुत नाराज हैं। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति ने शिकार के दौरान मारे गये हाथियों के अंग को अमेरिका आयात करने की अनुमति दे दी है। हालांकि ओबामा प्रशासन ने इस फैसले पर रोक लगा रखा थी। ट्रंप के इस फैसले पर वन्य जीव समूहों और कई गैर सरकारी संगठनों ने गंभीर चिंता जताई है और ट्रंप प्रशासन की निंदा भी की है।
इसी मामले में सोनम कपूर ने भी ट्रंप को मूर्ख कहा है और उनकी कड़ी आलोचना की है। सोनम कपूर ने ट्वीट किया है- भारत में शिकार अवैध है, ये एक ऐसी चीज है जो दुनिया हमसे सीख सकती है, ट्रंप मूर्ख हैं। दरअसल सोनम कपूर ने यह ट्वीट एक ट्वीट के जवाब में लिखा है। सोनम ने इस ट्वीट को अमेरिकी राष्ट्रपति को टैग भी किया है।
Hunting is illegal in india, one of things the world can learn from us! Trump is an imbecile ! @potus #proudtobeindian #preserveourworld pic.twitter.com/retBm6Y1MZ
आपको बता दें कि अमेरिका में शिकार से जुड़े संगठनों ने कहा है कि राष्ट्रपति के इस फैसले से हाथियों के संरक्षण में मदद मिलेगी। अमेरिका के नेशनल राइफल एसोसिएशन और सफारी क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन ने कहा है कि अफ्रीकी देशों में शिकार करने के लिए राज्य सरकार भारी मात्रा में पैसे देती है। वहां की राज्य सरकारें इन पैसों का इस्तेमाल हाथियों के संरक्षण में करती हैं।
इन संस्थाओं का कहना है कि पैसे के अभाव में इन देशों में हाथियों की उचित देखभाल नहीं हो पाती है। अमेरिका में यह प्रावधान है कि अगर शिकार की वजह से किसी जानवर की कोई खास नस्ल के संरक्षण में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलता है तो उस जानवर से जुड़े अंगों को आयात किया जा सकता है।