डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर कुछ समय पहले संजू फिल्म की महिला असिस्टेंट ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसके बाद उनकी कई फिल्मों पर संकट के बादल मंडराने लगे। जहां उनकी को-प्रोड्यूस की हुई फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा से उनका नाम हटा दिया गया तो वहीं अब खबरें हैं कि हिरानी अकेले ही अपनी फिल्में प्रोड्यूस करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यौन शोषण का आरोप लगने के बाद उन्होंने ये फैसला किया है। हिरानी अकेले ऐसे डायरेक्टर नहीं हैं जिन पर मीटू के आरोप लगे हैं कईयों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है।
हिरानी समेत इन डायरेक्टर्स पर भी लगे थे यौन शोषण के आरोप, 2 को फिल्म से कर दिया गया बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वीन फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल पर फैंटम फिल्म्स में काम करने वाली एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। महिला ने साल 2015 में फैंटम फिल्म्स के को-ऑनर रहे अनुराग कश्यप से उस वक्त भी शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कंगना रनौत ने महिला का सपोर्ट करते हुए कहा था कि 'मैं पीड़ित महिला की बात पर पूरी तरह से भरोसा करती हूं। जब हम क्वीन की शूटिंग कर रहे थे तब विकास विवाहित थे। फिर भी वह रोजाना नए पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का जिक्र करते थे।'
फिल्म क्वीन की एक और एक्ट्रेस नयनी दीक्षित ने भी विकास बहल के बारे में ऐसा ही कुछ कहा था। आरोपों के वक्त विकास बहल ऋतिक रोशन के साथ फिल्म सुपर 30 डायरेक्ट कर रहे थे। जिसके बाद उन्हें फिल्म से दूर कर दिया गया और अब पोस्ट प्रोडक्शन का काम डायरेक्टर अनुराग कश्यप देख रहे हैं। फिल्म पहले 26 जनवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन इस वजह से इसकी रिलीज में भी देरी हो रही है।
डायरेक्टर लव रंजन पर एक एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि लव रंजन ने साल 2010 में फिल्म की कास्टिंग के दौरान उनसे कहा था कि वह कपड़े उतारकर दिखाएं कि वह ब्रा और पैंटी में कैसी दिखेंगी। मिड डे से बात करते हुए एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि यह घटना 2010 की है। तब कास्टिंग डायरेक्टर विकी सिदाना ने उन्हें कॉल किया था। उस समय प्यार का पंचनामा के लिए ऑडिशन चल रहे थे। वहीं आरोपों पर लव रंजन ने कहा कि 'ये इतना बेतुका है कि कुछ भी कहना बेकार है।'
डायरेक्टर साजिद खान भी यौन शोषण के आरोपों में फंसे। जर्नलिस्ट करिश्मा उपाध्याय, एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा और रैचल वाइट ने उन पर आरोप लगाए। जिसके बाद साजिद खान को फिल्म हाउसफुल 4 के डायरेक्शन से हटा दिया गया। प्रोडक्शन हाउस के एक प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा, 'हाउसफुल 3 के निर्देशक फरहाद सामजी अब हाउसफुल 4 का निर्देशन कर रहे हैं।'
डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर तनुश्री दत्ता ने शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा, 'शूटिंग के दौरान विवेक ने मुझसे कहा कि अपने कपड़े उतारो फिर इरफान खान और सुनील शेट्टी के सामने डांस करो। यह घटना साल 2005 की है। जब मैं फिल्म चॉकलेट की शूटिंग कर रही थी। इस सीन में सिर्फ दोनों एक्टर्स का क्लोजअप शॉट लेना था। वो सीन मेरा था ही नहीं। फिर भी डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि कपड़े उतारो और उनके सामने नाचो। तब इरफान खान और सुनील शेट्टी ने विवेक को टोका।' खबरें थीं कि आरोपों के बाद विवेक अग्निहोत्री ने तनुश्री दत्ता को लीगल नोटिस भेजा है।