बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह एक बुजुर्ग शख्स के साथ नजर आ रहे हैं। क्या आप इस बुजुर्ग को पहचान पाए हैं? अगर नहीं तो आपको बता दें कि यह शख्स कोई और नहीं बल्कि फिल्म TRAPPED में उनके साथ काम कर चुके उनके जूनियर आर्टिस्ट है। ये वही इंसान है जो आपको फिल्म 'Trapped' के उस सीन में दिखाई देते हैं जिनमें राजकुमार राव एक ऊंची इमारत के फ्लोर पर फंस जाते हैं और खुद को बचाने के लिए बार-बार अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद गार्ड को आवाज देते हैं।
राजकुमार राव ने शेयर की फिल्म 'Trapped' से भावुक तस्वीर, इस एक्टर को पहचाना क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म में राजकुमार कई बार उस गार्ड से चीख-चीख कर संपर्क करने की कोशिश करते हैं लेकिन वह उनकी आवाज ही नहीं सुन पाता है। राजकुमार ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनके साथ नजर आ रहे यह बुजुर्ग वही जूनियर आर्टिस्ट है जिसने फिल्म में गार्ड की भूमिका निभाई थी।
And finally managed to ask him all those unanswered questions. Remember him guys? Wa.......annnnn pic.twitter.com/uyGTDLCMU4
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) January 13, 2018
इस तस्वीर को शेयर करने के बाद राजकुमार राव के फैंस काफी भावुक हो गए। कमेंट्स में एक यूजर ने लिखा है- दोस्तों हमें राजकुमार राव जैसे और एक्टर्स की जरूरत है जो अपने जूनियर कलाकारों को भी समान रेस्पेक्ट देते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा है- अरे यह तो हमें बिलकुल याद हैं राजकुमार। वॉचमैन… वॉचमैन..। इनको बुलाते-बुलाते ही गला बैठ गया था आपका। वॉचमैन को रेडियो सुनना बहुत पसंद है।