फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजकुमार राव की 'स्त्री' के खौफ से डरे धर्मेंद्र, जानें अब तक कितने करोड़ बटोर चुकी फिल्म...

Wed, 05 Sep 2018 01:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Sep 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
Rajkumar Rao Shraddha Kapoor Stree and Yamla Pagla Deewana Phir Se box office collection day 5

हॉरर और कॉमेडी से भरपूर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' का बॉक्स ऑफिस पर कहर जारी है।अमर कौशिक के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म वीकेंड के बाद भी शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्म ने धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल की 'यमला पगला दीवाना फिर से' को काफी पीछे छोड़ दिया है। बॉक्स ऑफिस की ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पांच दिन के अंदर 48 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

Rajkumar Rao Shraddha Kapoor Stree and Yamla Pagla Deewana Phir Se box office collection day 5
stree
अब फिल्म 50 करोड़ से महज कुछ दूर है जो कि कयास लगाए जा रहे हैं कि बुधवार को यह आंकड़ा छू लेगी।मंगलवार को फिल्म ने 6.37 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।  सोमवार को फिल्म को जन्माष्टमी की छुट्टी की फायदा मिला और इसने 9.70 करोड़ रुपये बटोरे थे। तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी है। तरण आदर्श के मुताबिक दूसरे हफ्ते की कमाई के आधार पर यह साफ होगा कि फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पा लेगी या नहीं।
 

 
Rajkumar Rao Shraddha Kapoor Stree and Yamla Pagla Deewana Phir Se box office collection day 5
stree
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की पॉवरपैक परफॉर्मेंस और कहानी ने दर्शकों को सिनमाघरों तक लाने में मदद की है। पांचवे दिन भी फिल्म ने ज्यादा अच्छा परफॉर्म तो किया और 6.37 करोड़ और अपनी झोली में डालने में कामयाब रही। अब तक फिल्म का कलेक्शन 48.34 करोड़ हो चुका है। बता दें स्त्री 20 करोड़ रुपये जैसे छोटे बजट की फिल्म है ऐसे में फिल्म का शानदार कलेक्शन इसे पहले ही सुपरहिट बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkumar Rao Shraddha Kapoor Stree and Yamla Pagla Deewana Phir Se box office collection day 5
Stree and Yamla Pagla Deewana
अब बात करते हैं 'यमला पगला दीवाना फिर से' की तो कमाई के मामले में धर्मेंद्र की ये फिल्म विफल हुई। 'यमला पगला दीवाना फिर से' में देओल की तिकड़ी होने के बाद भी न क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल सका न ही दर्शकों से। नवनियत सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म शुक्रवार को मात्र 1.65 करोड़ रुपये शनिवार को 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार, सोमवार और मंगलावर की कमाई को मिलाकर 'यमला पगला दीवाना फिर से' ने महज 10 करोड़ रुपये ज्यादा का कलेक्शन किया है। 
विज्ञापन
Rajkumar Rao Shraddha Kapoor Stree and Yamla Pagla Deewana Phir Se box office collection day 5
Stree and Yamla Pagla Deewana
हालांकि अब इन दोनों फिल्मों के पास केवल 1 दिन बचा हैं क्योंकि 7 सितंबर को दो फिल्में रिलीज हो रही हैं। जिनके कलेक्शन का असर इन पर जरूर पड़ेगा। यह दोनों फिल्में 'लैला मजनू' और 'मनमर्जियां' हैं। 'लैला मजनू' एक रोमांटिक लव स्टोरी पर आधारित फिल्म है। तो वहीं 'मनमर्जियां' से अभिषेक बच्चन 2 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक के अलावा तापसी पन्नू और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में है। फिलहाल यह देखना होगा कि इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन का असर 'स्त्री' और 'यमला पगला दीवाना फिर से' पर कितना असर पड़ता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed