{"_id":"5ad55de24f1c1b86098b4f1c","slug":"rajkumar-rao-was-not-the-first-choice-for-hansal-mehta-omerta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजकुमार राव नहीं, इस एक्टर को आतंकवादी बनाना चाहते थे ये डायरेक्टर, खुद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राजकुमार राव नहीं, इस एक्टर को आतंकवादी बनाना चाहते थे ये डायरेक्टर, खुद किया खुलासा
Tue, 17 Apr 2018 10:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ओमर्टा' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह एक आतंकवादी की भूमिका निभा रहे हैं। राजकुमार राव के अनुसार उनका यह पहला ऐसा किरदार है जो उनके बाकी किरदार से एकदम अलग है। इस बीच उन्होंने खुलासा किया है कि 'ओमर्टा' के लिए वह निर्देशक की पहली पसंद नहीं थे।
2 of 4
पता को कि 'ओमर्टा' का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। राजकुमार राव ने बताया, इस फिल्म के लिए वह हंसल मेहता की पहली पसंद नहीं थे। उनकी पहली पसंद पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश एक्टर रीज अहमद थे। राजकुमार राव के अनुसार बाद में हंसल मेहता ने अपने फैसले को बदल दिया और फिर हमने साथ काम किया।
3 of 4
आपको बता दें कि फिल्म 'ओमर्टा' में राजकुमार राव आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख का किरदार कर रहे हैं। ओमर सईद ने साल 2002 में वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डेनियल पर्ल को पाकिस्तान में किडनैप करवाया था और उसकी हत्या करवा दी थी। विदेशी पत्रकार की हत्या के आरोप में उमर को मौत की सजा भी सुनाई गई लेकिन उसे कभी फांसी नहीं दी जा सकी। वह आज भी जिंदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वहीं बात करें हंसल मेहता और राजकुमार राव के साथ काम करने की तो यह फिल्म इन दोनों की साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों फिल्म 'सिटी लाइट्स', 'शाहिद' और 'अलीगढ़' में साथ काम कर चुके हैं। उनकी यह सभी फिल्में सुपरहिट रही हैं। फिल्म 'ओमर्टा' 20 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।