{"_id":"5ad56db84f1c1b9b098b4ef0","slug":"sajid-nadiadwala-celebrate-divya-bharti-father-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिव्या भारती की मौत के बाद अकेले हो गए थे पिता, अब साजिद की दूसरी पत्नी ने मनाया 80वां बर्थडे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिव्या भारती की मौत के बाद अकेले हो गए थे पिता, अब साजिद की दूसरी पत्नी ने मनाया 80वां बर्थडे
Tue, 17 Apr 2018 10:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sajid
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
1992 में साजिद नाडियाडवाला ने चुपके से फिल्म अभिनेत्री दिव्या भारती से शादी कर ली थी, लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही दिव्या की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई थी। दिव्या की मौत ने बेशक साजिद पर कई सवाल खड़े किए लेकिन साजिद हमेशा यही कहते रहे हैं कि वह दिव्या से बेहद प्यार करते थे और उनके जाने के बाद भी दिव्या के परिवार से साजिद काफी करीब हैं।
2 of 5
और शायद दोनों के रिश्ते की मजबूती ही यह वजह है कि साजिद नाडियावाला और उनकी पत्नी वारदा नाडियावाला ने दिव्या भारती के पिता का 80वां जन्मदिन खूब धूमधाम से मनाया। इस बर्थडे पार्टी की फोटो भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसके बाद इन फोटोज को खूब पसंद किया जा रहा है।
वारदा नाडियावाला ने फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘पिता जी का 80वां जन्मदिन एक आशीर्वाद और बरक्कत है।’ इसके अलावा एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘हे भगवान, पापा के चेहरे पर ये मुस्कुराहट वाह, बेशकीमती मुस्कुराहट।’
आपको जानकर हैरानी होगी कि महज 16 साल की उम्र में साजिद नाडियाडवाला से दिव्या भारती की पहली मुलाकात हुई थी। फिर देखते ही देखते रोजाना साजिद सेट पर आने लगे और इनका प्यार परवान चढ़ा। 20 मई, 1992 को हेयर ड्रेसर संध्या और उनके पति की मौजूदगी में दिव्या-साजिद की शादी हुई थी। दिव्या ने इस्लाम कबूला और अपना नाम बदलकर 'सना' रखा।
1993 में दिव्या भारती की मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी मौत का इल्जाम साजिद पर लगा। उन पर केस कर दिया गया। उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए लेकिन जब उनकी जिंदगी में वारदा खान की एंट्री हुई तो पूरी जिंदगी बदल गई और अब दोनों की शादी को 15 साल हो गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।