फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म 'पद्मावती' पर फूटा राजकुमारी दीया का गुस्सा, कहा- नहीं होने देंगे रिलीज

Wed, 08 Nov 2017 11:57 AM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Wed, 08 Nov 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
rajkumari diya want no release of padmavati in rajasthan

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की परेशानियां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। खबर है कि इस फिल्म को राजस्थान में अघोषित बंद करने का फैसला लिया जा सकता है। राजस्थान में कोई भी डिस्ट्रीब्यूटर फिल्म दिखाने के लिए राजी नहीं हो रहा है। सभी ने फिल्म के राइट्स खरीदने से साफ मना कर दिया है। इस बीच जयपुर के पूर्व राजपरिवार ने भी फिल्म 'पद्मावती' का विरोध किया है। 



पढ़ेंः फिल्म 'पद्मावती' पर विरोध जारी, करणी सेना के बाद अब आई इनकी बारी

rajkumari diya want no release of padmavati in rajasthan

पूर्व राजघराने की राजकुमारी और विधायक दीया कुमारी ने फिल्म 'पद्मावती' पर अपना गुस्सा निकाला है। उन्होंने कहा कि फिल्म के जरिए राजस्थान के इतिहास से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो राजपरिवार महारानी पद्मावती को घूमर नृत्य में दिखाने से बहुत नाराज है। उन्होंने कहा है कि वो किसी भी कीमत पर इस डांस को फिल्म में प्रदर्शित नहीं होने देंगे।

rajkumari diya want no release of padmavati in rajasthan

अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है- मुझे राजस्थान के इतिहास से किसी भी तरह की छेड़छा़ड़ बर्दाश्त नहीं है। मैं यहां के लोगों के बलिदान के साथ खिलवाड़ पसंद नहीं करूंगी। आपको बता दें फिल्म 'पद्मावती' में दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती की भूमिका निभा रही हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
rajkumari diya want no release of padmavati in rajasthan

वहीं फिल्म पद्मावती की शूटिंग के लिए अपना किला जयगढ़ देनेवाला जयपुर के पूर्व राजपरिवार ने अब फिल्म के खिलाफ आवाज उठाई है। पूर्व महाराज नरेंद्र सिंह ने कहा कि जौहर करनेवाली रानी को घूमर नृत्य करवाना राजपूत और हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने ये भी कहा है कि वीरांगना महारानी पद्मावती को लेकर अलाउद्दीन खिजली के विचारों को दिखाना भी राजस्थान की बेइज्जती है। ये फिल्म राजस्थान में नहीं चलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed