बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा आज सात फेरे लेने जा रहे हैं। 10 साल से एक दूसरे को डेट कर रहा यह कपल चंडीगढ़ के एक आलीशान होटल में शादी करेगा। शादी से पहले दोनों की वेडिंग इनविटेशन की फोटो वायरल हो रही है। यह कार्ड नीले रंग का है और देखकर लग रहा है कि इसे दुल्हन की तरफ से भेजा गया है। कार्ड में लिखा है- राव परिवार और पॉल परिवार आपको पत्रलेखा (अजीत पॉल और पापरी पॉल की बेटी) और राजकुमार (कमलेश यादव और सत्यप्रकाश यादव के बेटे) की शादी में 15 नंवबर 2021 को ओबेरॉय सुखविलास चंडीगढ़ में शादी के लिए आमंत्रित करते हैं। राजकुमार और पत्रलेखा जिस होटल में शादी करने जा रहे हैं वह काफी लग्जरी है। क्या है इसकी खासियत और इस होटल में ठहरने का किराया कितना है चलिए आपको बताते हैं...
Wedding: इस लग्जरी होटल में शादी करने जा रहे राजकुमार राव और पत्रलेखा, एक रात का किराया जानकर चौंक जाएंगे आप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 15 Nov 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन