फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maalik: ‘स्त्री 2’ की क्रेडिट के जंग में राजकुमार राव सा सही पड़ा पत्ता, मिली टिप्स की मसाला एक्शन फिल्म

Sat, 31 Aug 2024 12:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 31 Aug 2024 12:06 PM IST
विज्ञापन
Rajkummar rao new Film Maalik Title Announced on Actor Birthday Read details Inside
मालिक - फोटो : इंस्टाग्राम- राजकुमार राव

राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म स्त्री 2 की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। फिल्म में उनकी कॉमिक टाइमिंग की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। आज अभिनेता का 40वां जन्मदिन भी है। इस खास मौके पर उनकी आगामी फिल्म के नाम का एलान भी कर दिया गया है। 

Rajkummar rao new Film Maalik Title Announced on Actor Birthday Read details Inside
राजकुमार राव - फोटो : instagram.com

निर्माताओं ने फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए शनिवार (31 अगस्त) को नई फिल्म के नाम से पर्दा उठा दिया है। अभिनेता जल्द ही मालिक नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसका निर्माण टिप्स फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर कुमार तोरानी ने मालिक का पोस्टर साझा किया है। फिल्म के निर्देशन की कमान पुलकित के हाथों में है। तस्वीर में राजकुमार राव एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में हथियार है और वह गाड़ी पर खड़े नजर आ रहे हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)


Rajkummar rao new Film Maalik Title Announced on Actor Birthday Read details Inside
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस पोस्टर को राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी साझा किया है। साथ ही, उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।  पोस्ट के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, "मालिक की दुनिया में आपका स्वागत है। शूट शुरू हो चुका है। जल्द ही मुलाकात होगी।"
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट की हो रही है काफी चर्चा, अप्रत्यक्ष रूप से ट्रोल्स पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar rao new Film Maalik Title Announced on Actor Birthday Read details Inside
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम @ rajkummar_rao

इस पोस्ट के बाद फैंस का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर लोग पोस्ट को देखकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "एक्शन मोड में राव साहब...."। दूसरे यूजर ने लिखा, "इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।" इसके अलावा बहुत से लोग फायर इमोजी शेयर कर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
Rajkummar rao new Film Maalik Title Announced on Actor Birthday Read details Inside
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ दिए हैं। फिल्म जल्द ही 450 करोड़ के क्लब में शामिल होने जा रही है। माना जा रहा है कि कमाई का आंकड़ा आने वाले समय में 500 करोड़ तक भी पहुंच सकता है।
Suparna Anand: सुपर्णा ने मॉलीवुड में कास्टिंग काउच के बारे में की बात, कहा- इंडस्ट्री में हमेशा से ही मौजूद है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed