सब्सक्राइब करें

'छलांग' का पोस्टर रिलीज, अलग अंदाज में दिखे राजकुमार और नुसरत

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Fri, 24 Jan 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
Rajkummar Rao & Nushrat Bharucha starrer Chhalaang Poster
फिल्म छलांग का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

'छलांग' के निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। इस पोस्टर में नुसरत भरूचा और राजकुमार राव बहुत ही अलग भूमिका में नजर आ रहे हैं। जहां अभिनेता पहले ही अपने रेड लुक के स्लीपी अवतार के साथ सबका दिल जीत रहे हैं तो वहीं नुसरत स्पोर्ट्स फिल्म में निश्चित रूप से अपने साथ कॉमेडी को ला रही है।



बता दें कि 'छलांग' हास्यप्रद फिल्म है जो नॉर्थ इंडिया के एक फंडेड सेमी गर्वंमेंट स्कूल के पीटी मास्टर की प्रेरणादायक यात्रा है। मोंटू (राजकुमार राव) एक ठेठ पीटी मास्टर हैं, जिसके लिए यह सिर्फ एक काम है। जब हालात ने मोंटू  का सब कुछ दांव पर लगा दिया, जिसमें नीलू भी शामिल है, जो किरदार नुसरत भरूचा द्वारा निभाया जा रहा है, जिसे वह प्यार करता है, तो मोंटू को वो करने के लिए मजबूर किया जाता है, जो उसने कभी नहीं किया।

मोंटू की यात्रा के माध्यम से 'छलांग' में स्कूल पाठ्यक्रम में खेल शिक्षा के मूल्य को हास्यपूर्वक तरीके से संबोधित किया गया है। एक सोशल कॉमेडी 'छलांग' में अभिनेता राजकुमार राव और नुसरत भरुचा मुख्य भूमिका में हैं। हंसल मेहता द्वारा निर्देशित, लव रंजन, असीम अरोड़ा और ज़ीशान कादरी द्वारा लिखित, 'छलांग' का निर्माण अजय देवगन, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है। इसके साथ ही कहानी लव रंजन द्वारा लिखी गई है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Lambi #Chhalaang Ke Liye, Lambi Neend Zaroori Hai! Releasing on 13th March. @chhalaangfilm @rajkummar_rao @nushratbharucha @mohdzeeshanayyub @saurabhshuklafilms @satishkaushik2178 @hansalmehta #LuvRanjan @gargankur82 @bhushankumar #ADFFilms @luv_films @tseries.official @tseriesfilms

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed