फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कबीर सिंह' पर कियारा आडवाणी का बड़ा बयान, बोलीं- 'हीरो का किरदार कई मुद्दों पर गलत था'

Fri, 24 Jan 2020 02:13 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 24 Jan 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
Kiara Advani on Kabir Singh never looked as a hero in any manner
Kabir Singh - फोटो : twitter

शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) साल 2019 की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया साथ ही आलोचनाएं भी झेली। इस फिल्म में शाहिद कपूर के किरदार से लेकर लड़की को थप्पड़ मारने वाले सीन तक सभी कुछ विवादों में रहा। इस बीच फिल्म में शाहिद कपूर के साथ मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने अब इस फिल्म पर बड़ा बयान दिया है। कियारा ने ये बयान 'कबीर सिंह' के फिल्म में निभाए गए किरदार पर दिया है जो चर्चा में बना हुआ है। 

Kiara Advani on Kabir Singh never looked as a hero in any manner
कबीर सिंह का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

कबीर सिंह में शाहिद के अलावा कियारा आडवाणी के किरदार पर भी सवाल उठे। हाल ही में कियारा से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'कबीर सिंह का किरदार कई मुद्दों पर गलत व्यक्ति का था। मेरे लिए यह फिल्म काल्पनिक किरदार से ज्यादा कुछ और नहीं है। यह महज दो लोगों के बीच की कहानी है। मुझे लगता है कि फिल्म को इसलिए पसंद किया गया क्योंकि हम देखते समय खो गए थे।' 

Kiara Advani on Kabir Singh never looked as a hero in any manner
Shahid Kapoor, Kiara Advani - फोटो : amar ujala mumbai

कियारा ने आगे कहा- 'सभी को ये किरदार असली लगे। अंत में दोनों एक किरदार से ज्यादा कुछ भी नहीं थे। कबीर सिंह मेरे लिए एक बड़ी सफलता है। मुझे इसका एहसास हाल ही में हुआ जब मैं अक्षय कुमार के साथ चंडीगढ़ में लॉन्च करने गई थी। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में करीब 8,000 लोग आए। जब हम दोनों मंच पर आए तो 8,000 लड़कों और लड़कियों ने प्रीति, प्रीति नाम का जाप शुरू कर दिया। उस दिन मुझे पहली बार इसकी पॉपुलैरिटी का पता लगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kiara Advani on Kabir Singh never looked as a hero in any manner
Kabir Singh - फोटो : twitter

आपको बता दें, 'कबीर सिंह' फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन 370 करोड़ से ज्यादा किया था। यह फिल्म कियारा और शाहिद कपूर दोनों के करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इस फिल्म के बाद कियारा आडवाणी 'गुड न्यूज' फिल्म में नजर आईं। इस फिल्म ने भी अच्छा कलेक्शन किया। इसमें कियारा के अलावा करीना कपूर खान, अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ थे।

विज्ञापन
Kiara Advani on Kabir Singh never looked as a hero in any manner
Akshay Kumar and Kiara Advani - फोटो : instagram

कियारा के पास इस वक्त कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। जिसमें 'लक्ष्मी बॉम्ब', 'इंदु की जवानी', 'शेरशाह' और 'भूल भुलैया 2' शामिल हैं। वहीं शाहिद इस वक्त साउथ की फिल्म 'जर्सी' का हिंदी रीमेक कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ दिन पहले शाहिद को चोट लग गई थी जिसके बाद उन्होंने दोबारा फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। 

200 करोड़ क्लब में शामिल होने की राह पर तानाजी, दीपिका की छपाक को लगा झटका

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed