{"_id":"617f50e84ceefd66fb4a5978","slug":"rajkummar-rao-revealed-patralekha-used-to-thought-low-of-him-intially-amid-marriage-rumour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: इस वजह से राजकुमार राव को नीच आदमी समझती थीं पत्रलेखा, अब जल्द लेने वाली हैं सात फेरे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुलासा: इस वजह से राजकुमार राव को नीच आदमी समझती थीं पत्रलेखा, अब जल्द लेने वाली हैं सात फेरे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 01 Nov 2021 08:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पत्रलेखा, राजकुमार राव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के प्रतिभावान कलाकार राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म और निजी जिंदगी दोनों को लेकर चर्चा में हैं। एक तरफ उनकी फिल्म हम दो हमारे दो हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनकी हीरोइन कृति सेनन हैं। साथ ही परेश रावल, रत्ना पाठक शाह और अपारशक्ति खुराना भी अहम किरदार में हैं। राजकुमार अपनी इस फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन कर रहे हैं। दूसरी तरफ खबर है कि नंवबर के महीने में राजकुमार और पत्रलेखा शादी कर लेंगे।
पत्रलेखा के बारे में राजकुमार ने किया खुलासा
इसी बीच कपिल शर्मा शो में पहुंचे राजकुमार ने पत्रलेखा से जुड़े खुलासे किए। दरअसल कपिल शर्मा ने राजकुमार से पूछा कि, 'फिल्म मेड इन चाइना में राजकुमार का किरदार टाइगर सूप देता है जिससे लोगों की शादी और बेहतर हो जाए। इसके बाद हम दो हमारे दो में उनका किरदार शादी के लिए नकली माता पिता का इंतजाम करता है, आपको ऐसे ऑफर संयोग से मिलते हैं कि वैवाहिक समस्याओं पर आपका चेहरा बड़ा सूट करता है?
2 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके जवाब में राजकुमार ने हंसते हुए कहा कि, 'अभी तक मेरी शादी नहीं हुई है तो मैं चाहता हूं कि अनुभव ले लूं कि क्या क्या समस्या आ सकती है, क्या क्या पापड़ बेलने पड़ते है? इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि उनकी गर्लफ्रेंड शुरू में उन्हें नीच आदमी समझती थीं।
3 of 5
राजकुमार राव-पत्रलेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार और पत्रलेखा ने फिल्म लव सेक्स और धोखा में काम किया था। उन्होंने कहा कि पत्रलेखा को लगा कि मैं फिल्म के किरदार जैसा असल जिंदगी में भी हूं। ऐसे में पत्रलेखा उनसे दूर रहती थीं और बात नहीं करती थीं लेकिन जब दोनों की बात शुरू हुई तो फिर दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे।
इसके साथ ही राजकुमार ने कहा कि पत्रलेखा से मिलने से पहले उन्होंने उनका एक विज्ञापन देखा था। राजकुमार ने सोचा कि यह कितनी प्यारी लड़की है। इससे तो शादी करनी चाहिए। इस पर कपिल ने कहा कि एक दूसरे को ही देख रहे हो कि दोनों मिल कर घर भी देख रहे हो? जवाब में राजकुमार ने कहा कि, 'नहीं घर भी घर देख रहे हैं'।
विज्ञापन
5 of 5
राजकुमार राव और पत्रलेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
पत्रलेखा और राजकुमार 10 साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं और अब उनको लेकर ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों नंवबर में ही शादी कर सकते है। उनकी शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे। हालांकि अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।