{"_id":"5cb9836dbdec2213f10df71e","slug":"rajkummar-rao-shared-his-girlfriend-patralekha-film-badnam-gali-poster-and-said-i-proud-of-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजकुमार राव ने 'प्रेग्नेंट' गर्लफ्रेंड की तस्वीर शेयर कर जताया प्यार,कहा- 'मुझे तुम पर गर्व है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राजकुमार राव ने 'प्रेग्नेंट' गर्लफ्रेंड की तस्वीर शेयर कर जताया प्यार,कहा- 'मुझे तुम पर गर्व है'
Fri, 19 Apr 2019 01:48 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
patralekha and rajkummar rao
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव फिल्मों के अलावा अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस पत्रलेखा की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। इस बार वह सोशल मीडिया पर पत्रलेखा की सराहना करने के कारण सुर्खियों में छाए हुए हैं। राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा की ट्विटर पर बढ़ाई करते हुए कहा है कि उन्हें उनपर गर्व है।
patralekha and rajkummar rao
- फोटो : social media
दरअसल, पत्रलेखा इन दिनों अपनी वेब फिल्म 'बदनाम गली' को लेकर काफी चर्चा में है। इस फिल्म में उनके साथ मिर्जापुर एक्टर दिव्येंदु शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। 'बदनाम गली' का पोस्टर ट्वीट करते हुए राजकुमार राव ने लिखा- 'ऐसा अक्सर नहीं होता जब हमारे पोस्टर एक ही दिन आएं। वंडर गर्ल पत्रलेखा मुझे तुम पर गर्व है।'
It doesn’t happen quite often that both our posters come out on the same day. You wonder girl @Patralekhaa9. You make me proud ❤️😍 pic.twitter.com/xTFUI8a7AR
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) April 17, 2019
rajkummar rao
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि राजकुमार राव ने पत्रलेखा की फिल्म 'बदनाम गली' के पोस्टर को अपनी आगामी फिल्म 'मेंटल है क्या' के पोस्टर से जोड़ते हुए ये बात बोली है। खबरों की मानें तो राजकुमार राव की फिल्म 'मेंटल है क्या' का पोस्टर भी उसी दिन रिलीज हुई जिस दिन 'बदनाम गली' का हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
patralekha and rajkummar rao
- फोटो : social media
बात करें पत्रलेखा के पोस्टर 'बदनाम गली' की तो इस पोस्टर में वह प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं और दिव्येंदु शर्मा उनके प्रेग्नेंट पेट को देखकर काफी हैरान दिखाई देते हैं। ये फिल्म जी5 पर रिलीज होगी। वहीं राजकुमार राव की फिल्म 'मेंटल है क्या' के पोस्टर में वह एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर में इन दोनों ने अपनी जीभ पर सेविंग ब्लेड रखा हुआ है।
Madness has made its cut! Catch Mental Hai Kya in theatres on 21st June 2019. #MentalHaiKya #MentalHaiKyaOn21stJune#KanganaRanaut @ektaravikapoor @pkovelamudi@RuchikaaKapoor @ShaaileshRSingh @KanikaDhillon pic.twitter.com/pvsobuTn3E
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) April 17, 2019
विज्ञापन
rajkumar rao and patralekha
आपको बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों को फिल्म 'सिटीलाइट' में साथ देखा गया था। ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म 'सिटीलाइट' का निर्देशन हंसल मेहता ने किया था। दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद किया था।