सब्सक्राइब करें

Rajkummar Rao: राजकुमार राव ने शेयर की अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर, कहा- दुनिया में सबसे अच्छा एहसास….

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 13 Feb 2022 09:41 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अलग-अलग तरह के किरदारों में नजर आ चुके हैं। अपने फिल्मी करियर में किए गए इन किरदारों के जरिए एक्टर ने कम ही समय में लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है।

विज्ञापन
Rajkummar Rao shared the picture of his transformation for the movie badhai do
राजकुमार राव - फोटो : instagram/rajkummar_rao

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अलग-अलग तरह के किरदारों में नजर आ चुके हैं। अपने फिल्मी करियर में किए गए इन किरदारों के जरिए एक्टर ने कम ही समय में लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। यही वजह है कि राजकुमार राव अब इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता में शामिल हो चुके हैं। हाल ही में राजकुमार राव की एक और फिल्म बधाई दो सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में अपने किरदार के लिए अभिनेता ने काफी मेहनत भी की है। फिल्म बधाई दो में राजकुमार राव एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। दरअसल वह अपने करियर में पहली बार सिक्स पैक एप्स वाली बॉडी दिखाते नजर आए।

इतना ही नहीं इस फिल्म में उन्होंने शर्ट लेस होकर दर्शकों के सामने अपनी फिट बॉडी भी फ्लॉन्ट करते नजर आए। समलैंगिकता पर आधारित यह फिल्म 11 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की गई। इसी बीच अभिनेता ने फिल्म के लिए की गई अपनी मेहनत के बारे में अपना अनुभव फैंस के साथ शेयर किया। दरअसल उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो के जरिए फिल्म के लिए किया गया अपना बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया है।

 

Trending Videos
Rajkummar Rao shared the picture of his transformation for the movie badhai do
राजकुमार राव - फोटो : instagram/rajkummar_rao

हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई इस तस्वीर में अभिनेता के दो रूप नजर आ रहे हैं। राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर एक कोलाज फोटो शेयर की है। इसके एक तरफ ट्रेनिंग की पहले दिन की तस्वीर नजर आ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ सिक्स पैक एप्स वाली फिट बॉडी तस्वीर में दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar Rao shared the picture of his transformation for the movie badhai do
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने एक बेहद खास कैप्शन भी लिखा है। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, दुनिया में सबसे अच्छा एहसास तब होता है, जब आप किसी फिल्म और अपने किरदार को अपना दिल और आत्मा देते हैं। और बदले में दर्शकों से आपको इतना प्यार मिलता है। आप लोगों का धन्यवाद।

 

Rajkummar Rao shared the picture of his transformation for the movie badhai do
फिल्म 'बधाई दो' - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की बात करें तो बधाई दो साल 2018 में आई फिल्म बधाई हो का लगभग सीक्वल है। हालांकि इस फिल्म की कास्ट पूरी तरह से नई है। फिल्म में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने किया है। फिल्म में राजकुमार और भूमि के अलावा सीमा पहवा, लवलीना मिश्रा, नितिश पांडे और शशि भूषण भी हैं। 

 

विज्ञापन
Rajkummar Rao shared the picture of his transformation for the movie badhai do
बधाई दो - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के जॉनर की बात करें तो यह फिल्म एक सामाजिक विषय समलैंगिकता पर आधारित है। वहीं, फिल्म के प्रदर्शन की बात करें तो सिनेमा घरों में रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। इस फिल्म ने पहले दिन 1.65 करोड रुपए की कमाई की थी जबकि बीते दो दिनों में फिल्म में सिर्फ 4.37 करोड़ की कमाई की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed