राजकुमार राव की गिनती बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में होती है। वे अब तक अपनी कई फिल्मों से दर्शकों का मनोरंंजन कर चुके हैं। जल्द ही वे एक नई फिल्म के साथ फैंस को खास तोहफा देने वाले हैं। इस फिल्म का नाम विक्की विद्या का वो वाला वीडियो है। फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी भी नजर आएंगी। इसका निर्देशन ड्रीम गर्ल और ड्रीम गर्ल 2 बना चुके राज शांडिल्य ने किया है।
VVKWWV: 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की शूटिंग हुई पूरी, राजकुमार राव ने खास अंदाज में साझा की जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई है। फिल्म में दर्शकों को 90 के दशक की कहानी देखने को मिलेगी। यह फिल्म टी-सीरीज फिल्म्स, बालाजी टेलीफिल्म्स और वकाओ फिल्म्स के साथ थिंकिंक पिक्चर्ज के सहयोग से बनी है। शूटिंग खत्म होने के बाद इससे जुड़ीं तस्वीरें भी अब सामने आ गई हैं।
तस्वीरों में फिल्म की पूरी कास्ट नजर आ रही है। एक तस्वीर में राज के साथ राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी दिख रही हैं। शूटिंग खत्म होने की जानकारी राजकुमार राव ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है।
View this post on Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव इस समय अपनी आगामी फिल्म श्रीकांत को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए थे। इस फिल्म को 10 मई को रिलीज करने की तैयारी है। वहीं, तृप्ति डिमरी की बात करें तो वे भूल भुलैया 3 और बैड न्यूज जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
Zakir Khan: 'चाचा विधायक हैं हमारे' के तीसरे सीजन में जाकिर खान ने किया है ये बदलाव, बोले- लोगों को पसंद आएगा