{"_id":"5a4b4fb24f1c1bcf6d8b76c1","slug":"rajnikanth-launches-mobile-app-rajini-mandram-and-a-web-page-for-join-fan-club","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजनीति में रजनीकांत: 'Rajini Mandram' से जुड़ें और पाएं सुपरस्टार के सारे अपडेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राजनीति में रजनीकांत: 'Rajini Mandram' से जुड़ें और पाएं सुपरस्टार के सारे अपडेट
Wed, 03 Jan 2018 07:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 03 Jan 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने हाल ही में राजनीति में एंट्री करने की घोषणा की है और उसके तुरंत बाद ही उन्होंने अपने फैंस के लिए एक एन्ड्रॉयड मोबाइल एप और वेबसाइट 'रजनी मंद्राम' लॉन्च किया है। इस एप और वेब पेज के जरिए कोई भी व्यक्ति उनके फैन क्लब का सदस्य बन सकता है और रजनीकांत को बड़ी ही आसानी से फॉलो कर सकता है।
खबर है कि रजनीकांत ने 1 जनवरी 2018 की शाम को ही उनके फैंस एसोसिएशन का सदस्य बनने के लिए एक एन्ड्रॉयड मोबाइल एप और वेबसाइट Rajini Mandram की शुरुआत की है। इस वेब पेज और एप के जरिए कोई भी आम आदमी उनके फैंस एसोसिएशन का सदस्य बन सकता है। आपको बता दें कि 31 दिसंबर 2017 को ही रजनीकांत ने राजनीति में एंट्री करने की घोषणा की थी और उसके तुरंत बाद ही उन्होंने न्यू ईयर पर अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया।
3 of 4
Rajini Mandram (रजनी मंद्राम) नामक ये मोबाइल एप गूगल प्ले स्टोर और ट्विटर अकाउंट @officialairrm पर आज से ही उपलब्ध है। इसके अलावा रजनी के वेब पेज www.rajinimandram.org की शुरुआत भी हो चुकी है। एक मिनट के छोटे से वीडियो क्लिप में रजनीकांत ने सभी लोगों को उनका साथ देने के लिए धन्यवाद दिया है। साथ ही तमिलनाडु में एक बड़े बदलाव की घोषणा भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रजनीकांत के फैंस एसोसिएशन का सदस्य बनने के लिए किसी भी व्यकित को Rajini Mandram के मोबाइल एप या वेब पेज पर जाकर अपना नाम और वोटर आईडी नंबर रेजिस्टर करना होगा। इसके बाद उनके पास एक मैसेज आएगा और वो सदस्य बन जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।