{"_id":"63049bf49c6af47a3f78b594","slug":"raju-srivastava-health-update-doctors-can-remove-ventilator-as-comedian-showing-improvement-after-heart-attack","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raju Srivastava Health Update: खुशखबरी! राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार, एक-दो दिन में हट सकता है वेंटिलेटर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raju Srivastava Health Update: खुशखबरी! राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार, एक-दो दिन में हट सकता है वेंटिलेटर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Tue, 23 Aug 2022 03:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
raju srivastava
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो राजू के ब्रेन में फैला संक्रमण कम हो रहा है। जिसकी वजह से डॉक्टर्स की टीम, अब वेंटीलेटर सपोर्ट को कम करने पर विचार कर रही है। बता दें कि दिल का दौरा पड़ने के बाद 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इन 14 दिनों में विभिन्न उतार-चढ़ाव के बाद अब उनका स्वास्थ्य स्थिर है। उनके बॉडी के सभी ऑर्गन सही से काम कर रहे हैं। लेकिन वह अब भी कोमा में हैं।
2 of 4
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : ANI
पहले भी हटाया था वेंटिलेटर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। यदि ऐसे ही सुधार होता गया तो डॉक्टर्स एक या दो दिन में धीरे-धीरे कुछ घंटों के लिए वेंटीलेटर हटा सकते हैं। बता दें कि पहले भी वेंटीलेटर हटाया गया था, हालांकि ब्रेन में संक्रमण फैलने के बाद इसे दोबारा लगा दिया गया था।
बेटी ने कहा...
राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान बताया कि "अब कॉमेडियन की हालत स्थिर है। हालांकि वह अब भी बेहोश हैं। डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं।" इससे पहले रिपोर्ट्स आई थीं कि राजू श्रीवास्तव का ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल बढ़ गया है। हालांकि डॉक्टर किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं, वह नहीं चाहते कि राजू को किसी भी तरह का संक्रमण हो। इसलिए अभी किसी को भी उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : सोशल मीडिया
भाई ने राजू को बताया था फाइटर
इससे पहले, राजू के छोटे भाई ने कॉमेडियन के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट देते हुए एक वीडियो संदेश साझा किया था। वीडियो में, उन्होंने प्रशंसकों की प्रार्थना के लिए आभार व्यक्त किया था। दीपू श्रीवास्तव ने वीडियो संदेश में कहा था, "वह एक फाइटर हैं और जल्द ही लड़ाई जीतकर वापस आएंगे और अपनी कॉमेडी से सभी का मनोरंजन करेंगे।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।