फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastava: राजू श्रीवास्तव की हालत में दिखा सुधार, दोस्तों ने कानपुर के मंदिर में की विशेष पूजा

Tue, 06 Sep 2022 10:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 06 Sep 2022 10:14 PM IST
विज्ञापन
Raju Srivastava health updates Comedian body shows movement according to sources
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्त की हालत में सुधार देखने को मिल रहा है।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजू के हाथ पैर में अब मूवमेंट दिख रही है। बताया जा रहा है कि बीते दिन उन्होंने अपनी पत्नी से बात करने की कोशिश की। कॉमेडियन के सेहत में सुधार के लिए फैंस और उनके परिवार के लोग दिन-रात प्रार्थना कर रहे हैं। इस बीच राजू के मुख्य सलाहकार ने भी कानपुर के पनकी मंदिर में पूजा कर उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।

Raju Srivastava health updates Comedian body shows movement according to sources
राजू श्रीवास्तव - फोटो : ANI

दरअसल, मंगलवार का दिन बहुत खास था। कानपुर में इस दिन बुढ़वा मंगल की धूम देखने को मिली। इस खास मौके पर कानपुर के लोग पनकी मंदिर में पूजा कर मन्नत मांगते हैं। राजू के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना भी इसी वजह से मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने मंदिर पहुंचकर भगवान हनुमान के दर्शन किए और राजू के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। इस दौरान उनके साथ राजू के बचपन के दोस्त संजय कपूर भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि राजू की हालत में पहले से काफी ज्यादा सुधार आया है। लेकिन वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों का कहना है कि जब तक राजू वेंटिलेटर पर हैं तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

Raju Srivastava health updates Comedian body shows movement according to sources
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने बताया कि वह सोमवार को दिल्ली राजू से मिलने जाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस समय उनकी पत्नी, बेटी, बेटा बड़े भैया सभी राजू के साथ दिल्ली में मौजूद हैं।  बता दें कि पिछले महीने वर्क आउट के दौरान राजू को हार्ट अटैक आ गया था। इसके बाद वह बेहोश हो गए थे। उन्हें तुरंत एम्स में भर्ती कराया गया था जहां उनका अभी भी इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Srivastava health updates Comedian body shows movement according to sources
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि राजू द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंजे शो से घर-घर में मशहूर हो गए थे। शो के अलावा वह बाजीगर, मैंने प्यार किया, आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया और बॉम्बे टू गोवा जैसी कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed