फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tv Celebs: मिलिए छोटे शहरों के बड़े टीवी स्टार्स से, किसी ने एक्टिंग तो किसी ने कॉमेडी से जीता है दिल

Tue, 06 Sep 2022 09:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 06 Sep 2022 09:52 PM IST
विज्ञापन
Small Town Tv Celebs Now Famous In Industry From Kapil Sharma To Shivangi Joshi Struggle Story In Hindi
हिना खान-कपिल शर्मा-शिवांगी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई सपनों का शहर है। आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इस शहर में देश-दुनिया से लोग आते हैं। इस शहर में एक आकर्षण है और उसकी वजह है यहां अभिनय की दुनिया का जादू। यहां लोग सिर्फ रोजी-रोटी ही कमाने नहीं आते, बल्कि सुपरस्टार बन जाने का सपना भी लेकर आते हैं। इस शहर में आकर लोगों के संघर्ष की नई कहानी शुरू होती है। इस सच्चाई से रूबरू होते हुए भी वे सपने देखना नहीं छोड़ते। हर रोज तमाम लोग इंडस्ट्री में काम करने का सपना लेकर मुंबई पहुंचते हैं। मेहनत करने वाली प्रतिभाओं को यह शहर सिर आंखों पर भी बिठाता है। इसका उदाहरण हैं वे सितारे जो छोटे शहरों से आए, लेकिन आज बड़ा नाम कमा चुके हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में....

Small Town Tv Celebs Now Famous In Industry From Kapil Sharma To Shivangi Joshi Struggle Story In Hindi
कपिल शर्मा - फोटो : insta

कपिल शर्मा
कॉमेडी किंग के रूप में पहचान बना चुके कपिल शर्मा आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह अमृतसर से ताल्लुक रखते हैं। कपिल शर्मा ने कभी एक कॉमेडी शो में बतौर कंटेस्टेंट करियर की शुरुआत की थी। अब वह अपने नाम से शो चलाते हैं।

Small Town Tv Celebs Now Famous In Industry From Kapil Sharma To Shivangi Joshi Struggle Story In Hindi
हिना खान - फोटो : social media

हिना खान
हिना खान आज टीवी की दुनिया का चर्चित नाम है। शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के जरिए हिना खान ने घर-घर में अपनी पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की। हिना ने कई वर्ष तक इस शो में काम किया। उन्होंने अक्षरा का किरदार अदा किया था। इसके बाद उन्होंने 'बिग बॉस 11' में हिस्सा लिया। वह कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी जा चुकी हैं। हिना मूल रूप से श्रीनगर की रहने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Small Town Tv Celebs Now Famous In Industry From Kapil Sharma To Shivangi Joshi Struggle Story In Hindi
शाहीर शेख - फोटो : social media

शाहीर शेख
भारतीय पौराणिक टीवी शो 'महाभारत' में अर्जुन का रोल अदा करके लोकप्रियता हासिल करने वाले शाहीर शेख कश्मीर के रहने वाले हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई जम्मू में हुई। बाद में वह कॉलेज की पढ़ाई के लिए पुणे चले गए। शाहीर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2005 में टीवी शो 'सान्या' से की थी।

विज्ञापन
Small Town Tv Celebs Now Famous In Industry From Kapil Sharma To Shivangi Joshi Struggle Story In Hindi
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : insta

दिव्यांका त्रिपाठी
दिव्यांका त्रिपाठी भी छोटे पर्दे के बड़े चेहरों में शुमार हैं। दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में शुमार हैं। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed