{"_id":"632c1754b7ce9a1d44790744","slug":"raju-srivastava-last-rites-younger-brother-kaju-has-not-attended-comedian-funeral-due-to-this-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raju Srivastav: कॉमेडियन को अंतिम विदाई देने नहीं पहुंचे भाई काजू, राजू के साथ दिल्ली एम्स में हुए थे भर्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raju Srivastav: कॉमेडियन को अंतिम विदाई देने नहीं पहुंचे भाई काजू, राजू के साथ दिल्ली एम्स में हुए थे भर्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 22 Sep 2022 01:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पंचतत्व में विलीन हो गए। गुरुवार को नई दिल्ली के निगमबोध घाट में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। राजू को अंतिम विदाई देने उनके पत्नी शिखा, बेटी अंतरा के साथ ही कई दोस्त और प्रशंसक पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान उनके भाई काजू नजर नहीं आए। आखिर क्यों, वह अपने भाई राजू श्रीवास्तव को अंतिम बार देखने दिल्ली नहीं पहुंच पाए? क्यों, वह अपनी जान के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए? आइए जानते हैं…
2 of 4
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, राजू के भाई काजू की तबीयत सही नहीं है। जब राजू दिल्ली एम्स में भर्ती हुए थे, तब काजू भी इसी अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे थे। राजू ने तो हम सबको अलविदा कह दिया, लेकिन, भगवान की कृपा से काजू अस्पताल से घर लौट आए हैं। हालांकि, वह अब भी बीमार हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक काजू इस वक्त कानपुर में हैं और उनकी पत्नी प्रेग्नेंट है।
3 of 4
राजू श्रीवास्तव (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
बीमारी की वजह से चाहकर भी काजू अपने भाई को अंतिम बाद विदाई देने दिल्ली नहीं पहुंच पाए। उनके लिए यह फैसला लेने आसान नहीं था। जिंदगी के इतने साल, एक--दूसरे के साथ गुजारने के बाद अपने पिता समान भाई की अंतिम विदाई तक नहीं दे पाना आसान नहीं है। लेकिन वह हालातों के आगे मजबूर, काजू को यह फैसला लेना पड़ा। बता दें कि लोग कानपुर में काजू के घर के बाहर जमा हो रहे हैं और उन्हें संवेदनाएं दे रहे हैं।.
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राजू श्रीवास्तव और सुनील पाल
- फोटो : Social Media
वहीं, दिल्ली में सुनील पाल और आसान कुरैशी दिवंगत कॉमेडियन को अंतिम सम्मान देने पहुंचे थे। उन्होंने, मीडिया से बात करते हुए कहा, 'उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। वह हमारे शिक्षक थे।” बता दें कि 21 सितंबर को राजू श्रीवास्तव ने नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। बीते 41 दिन से मौत से जंग लड़ रहे राजू ने हम सब को अलविदा कह दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।