फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastava: पाक से मिल चुकी है राजू श्रीवास्तव को धमकी, कॉमेडियन ने कहा था- 'धमकियों से डरने वाले नहीं

Wed, 24 Aug 2022 07:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 24 Aug 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
Raju Srivastava received threatening call from Pakistan warning him not to crack jokes on underworld
राजू श्रीवास्तव - फोटो : ANI

पर्दे पर कभी गजोधर भैया तो कभी 'बिहारी बाबू' और कभी रुठे हुए फूफा बनकर देसी अंदाज में अपनी कॉमेडी से दर्शकों को गुदगुदाने वाले राजू श्रीवास्तव की तबीयत नासाज है। दिल का दौरा पड़ने के बाद राजू श्रीवास्तव को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। वहीं फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। फैंस को कॉमेडियन के पुराने किस्से और कॉमेडी का अंदाज याद आ रहा है। यूं तो दुनिया उनके स्टाइल की दीवानी रही है। लेकिन, कुछ लोग उनकी कॉमेडी पर खफा होते भी नजर आए। हैरानी की बात यह है कि राजू श्रीवास्तव को अपनी कॉमेडी के चलते धमकियां तक मिलीं। यह धमकी उन्हें पाकिस्तान से मिली थीं। आखिर क्यों? आइए जानते हैं...

Raju Srivastava received threatening call from Pakistan warning him not to crack jokes on underworld
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

राजू श्रीवास्तव अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह आसपास के माहौल पर सटीक व्यंग्य करते हैं तो निर्जीव वस्तुओं पर भी कायदे से कटाक्ष करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं, उनकी कॉमेडी के निशाने पर अंडरवर्ल्ड और डॉन दाऊद इब्राहीम तक रहे। मगर, दाऊद को राजू का अंदाज पसंद नहीं आया था। वर्ष 2010 में राजू श्रीवास्तव को इसके लिए एक धमकीभरा कॉल आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉमेडियन को जान से मारने की धमकी दी गई थी और यह कहा गया था कि वह अंडरवर्ल्ड और दाऊद इब्राहिम और पाकिस्तान पर जोक क्रैक न करें, अन्यथा वह अपनी जान से हाथ धो बैठेंगे। शुरुआत में कॉमेडियन को लगा कि यह किसी ने मजाकिया कॉल किया है। लेकिन, रिपोर्ट्स के मुताबिक क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने जांच में पाया कि यह कॉल पाकिस्तान से था। इसे देखते हुए राजू श्रीवास्तव की सुरक्षा बढ़ाई गई थी।

Raju Srivastava received threatening call from Pakistan warning him not to crack jokes on underworld
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

रिपोर्ट्स के मुताबिक राजू श्रीवास्तव को बीते साल भी पाकिस्तान से धमकी भरे कॉल आए थे। उन्हें व्हॉट्सएप कॉल पर पाकिस्तान के नंबर से धमकी मिली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजू श्रीवास्तव को मंदिर और हिंदुत्व की बात करने को लेकर यह धमकी दी गई थी। कॉलकर्ता ने फोन पर कॉमेडियन के साथ अभद्रता की और फिर हिंदुत्व को बढ़ावा देने पर पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद राजू श्रीवास्तव ने कॉल काट दिया था। इसके बाद राजू श्रीवास्तव ने बाकायदा एक वीडियो जारी करते हुए कहा था, 'ऐसी धमकियों से डरने वाले हम नहीं है।' सिर्फ राजू श्रीवास्तव ही नहीं, उनके मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना को भी इस तरह के धमकी भरे कॉल आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Srivastava received threatening call from Pakistan warning him not to crack jokes on underworld
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि राजू श्रीवास्तव कॉमेडी के किंग हैं। इसके अलावा वह कई फिल्मों में अभिनय का करिश्मा भी दिखा चुके हैं। कॉमेडी के अलावा राजू राजनीति में भी सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में हिस्सा लिया था। उन्हें सपा ने अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन, बाद में कॉमेडियन ने अपना टिकट समाजवादी पार्टी को लौटा दिया था और फिर 19 मार्च 2014 में भाजपा में शामिल हो गए थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने राजू श्रीवस्तव को स्वच्छ भारत अभियान के लिए नोमिनेट किया। राजू श्रीवास्तव ने इस कैंपेन को आगे बढ़ाने के लिए कई प्रेरित करने वाली वीडियो बनाईं, जो काफी पसंद की गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed