सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर ने भी फिल्म 'दोनो' के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रख दिए हैं। डेब्यू फिल्म में राजवीर ने अपनी मासूमियत से फैंस का दिल जीत लिया है। बता दें कि राजवीर देओल परिवार के सबसे छोटे सदस्य हैं। अब हाल ही में, राजवीर ने खुलासा किया है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के फ्लॉप होने के बाद भी उनके परिवार वालों को दोनों काफी पसंद आई है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
Rajveer Deol: 'दोनों' में राजवीर के प्रदर्शन से खुश है देओल परिवार, बोले- इंडस्ट्री में आना किस्मत में लिखा है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता राजवीर देओल ने हाल ही में, खुलासा किया कि उनकी पहली फिल्म दोनों के रिलीज होने के बाद से ही उनका परिवार काफी खुश है और शूटिंग के दौरान भी अभिनेता को अपने परिवार से प्यार और समर्थन मिलता रहा था। वह अपने पापा के नक्शेकदम पर चलें और आज उनके पापा को उनपर काफी गर्व भी है।
Saif-Kareena: शादी से पहले कोर्ट मैरिज, फिर करोड़ों खर्च किए रिसेप्शन पर, कुछ ऐसी है सैफ-करीना की लव स्टोरी
अभिनेता सनी देओल और पूजा देओल के बेटे राजवीर ने दो हफ्ते पहले दोनों के साथ स्क्रीन पर डेब्यू किया, जिसमें उनकी सह-कलाकार पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा ढिल्लों और निर्माता अशोक ठकेरिया थीं। हाल ही में एक इंटरव्यू में राजवीर ने फिल्म में काम करने को लेकर अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, 'मेरे परिवार का प्यार मेरे लिए एक सुरक्षा कवच जैसा है क्योंकि मुझे पता है कि अगर मेरे परिवार को मेरा कोई काम पसंद नहीं आता है तो वह इसे मेरे मुंह पर बोल सकते हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि बस करते रहो। तुम्हारे जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। इसलिए सुधार करते रहो और इस इंडस्ट्री में बने रहना तुम्हारी किस्मत तय करेगी।'
Hema Malini: पहली फिल्म से ही पर्दे पर छाईं हेमा मालिनी, ड्रीम गर्ल ने ऐसे तय किया सिनेमा से सियासत तक का सफर
राजवीर ने आगे कहा कि इस इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना काफी मुश्किल रहा है क्योंकि यहां कब क्या हो जाए कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में परिवार का साथ ही मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुझे लगता है कि कहीं न कहीं मैं कुछ अच्छा ही कर रहा हूं इसलिए वह मुझपर गर्व कर पा रहे हैं, लेकिन अब मैं बस आगे बढ़ना चाहता हूं।
Hema Malini: पहली फिल्म से ही पर्दे पर छाईं हेमा मालिनी, ड्रीम गर्ल ने ऐसे तय किया सिनेमा से सियासत तक का सफर
वर्कफ्रंट की बात करें तो राजवीर देओल 'दोनों' में नजर आए थे। यह फिल्म अभिनेता सनी देओल और पूजा देओल के बेटे राजवीर और अभिनेता पूनम ढिल्लों और निर्माता अशोक ठकेरिया की बेटी पलोमा ढिल्लों की पहली फिल्म थी।