दिग्गज डायरेक्टर, एक्टर, निर्माता, लेखक और संगीतकार राकेश रोशन का जन्म 6 सितंबर 1949 को मुंबई में हुआ था। इतनी सारी खूबियां होने के बाद भी राकेश रोशन कभी एक सफल एक्टर नहीं बन पाए। राकेश रोशन ने फिल्मी करियर की शुरुआत 1970 की फिल्म 'घर घर की कहानी' से की थी।
राकेश रोशन-यश जौहर का जन्मदिन और वेबसाइट पर चोरी का आरोप सहित ये बॉलीवुड की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म मेकर करण जौहर के पिता और प्रोड्यूसर यश जौहर का जन्म 6 सितंबर 1929 को लाहौर में हुआ था। उनकी फिल्मों की विशेषता भव्य सेट और विदेशी लोकेशंस रहे हैं। यश जौहर ने 'कल हो ना हो', 'कुछ कुछ होता है' जैसी सुपरहिट फिल्में प्रोड्यूस की हैं।
मिठाई की दुकान चलाते थे करण जौहर के पिता, मधुबाला की वजह से चमक गई थी किस्मत
सलमान खान के फैंस अपने इस चहेते स्टार की हर एक बात पर नजर रखते हैं। मीडिया के कैमरों की नजर हमेशा सलमान पर रहती है। गुरुवार को सलमान की बहन अर्पिता ने गणपति का विर्सनज किया तो पूरा परिवार इस मौके पर साथ नजर आया। सलमान ने इस मौके पर खूब डांस किया। लेकिन इस बीच सलमान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं।
क्या गणपति विसर्जन में सलमान खान ने की स्मोकिंग? वीडियो में दिखा ये सबूत
एक सितंबर से नए ट्रैफिक नियम लागू होने के बाद बड़े- बड़े चालान की खबरें सामने आ रही हैं। इन चालानों की कीमत 25 हजार रुपये से करीब 60 हजार रुपये तक पहुंच गई है। ऐसे में अब साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू को इन नए नियमों के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं। दरअसल महेश बाबू की फिल्म के कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें एक तरफ ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर फाइन बढ़ाने की बात कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उसका सुझाव भी।
महेश बाबू पर लगा नए ट्रैफिक नियमों के सुझाव का आरोप, ट्रोल होने पर फैंस ने ऐसे दिया करारा जवाब
फिल्मों को लेकर कॉपीराइट्स के मसले तो होते ही रहते हैं। दर्शक भी इस बात के लिए तैयार रहते हैं कि कभी किसी गाने तो कभी किसी फिल्म की कहानी को लेकर ऐसे विवाद सामने आते रहते हैं। लेकिन, इस बार मामला वेब सीरीज के पोस्टर का है। यानी कि हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नएपन के लिए कोई मेहनत ही नहीं कर रहा। साहो एक फ्रेंच फिल्म की कॉपी बताई जा रही है तो कल्कि की वेबसीरीज का पोस्टर एक ऑस्ट्रेलियन फिल्म के पोस्टर की नकल बताया जा रहा है।
कल्कि की नई वेबसीरीज पर चोरी का आरोप, साहो के बाद हफ्ते भर में दूसरी बार बॉलीवुड पर लगा बड़ा दाग