{"_id":"6317477e10ee1b681b316c50","slug":"rakesh-roshan-reacts-on-bollywood-films-failure-at-box-office-said-people-are-making-films-for-their-friends","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakesh Roshan: बॉलीवुड की डूबती नैया पर राकेश रोशन का बयान, बोले- दर्शक नहीं दोस्तों के लिए बन रही हैं फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rakesh Roshan: बॉलीवुड की डूबती नैया पर राकेश रोशन का बयान, बोले- दर्शक नहीं दोस्तों के लिए बन रही हैं फिल्में
साल की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की फिल्मों का बुरा हाल है। आमिर खान से लेकर रणबीर कपूर और अक्षय कुमार तक सभी सितारों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे बायकॉट ट्रेंड को भी इसकी वजह माना जा रहा है। ऐसे में इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग फिल्मों के असफल होने पर अपनी राय दे चुके हैं। वहीं, अब फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने भी फिल्मों के असफल होने पर बात की है।
2 of 4
राकेश रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान राकेश रोशन ने कहा कि अब जिन मुद्दों पर फिल्में बन रही हैं, दर्शक उससे खुद को जोड़ नहीं पा रहे हैं। फिल्मों को ऐसे विषय पर बनाया जा रहा है, जिसे ज्यादा लोग पसंद नहीं करते। इसके अलावा फिल्मों के सफल होने में गाने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुराने गानों को लोग आज भी सुनते है, तो हीरो का नाम जानते हैं। वहीं, आजकल की फिल्मों में अच्छे गाने नहीं होते, इसलिए याद ही नहीं रहता कि हीरो कौन था। ऐसे में सुपरस्टार बनना मुश्किल है।
3 of 4
राकेश रोशन इस वजह से नहीं रखते हैं बाल
- फोटो : Instagram
साउथ की फिल्म 'आरआरआर' और 'पुष्पा' के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की बात करते हुए राकेश रोशन का कहना था कि उनसे बॉलीवुड को कुछ सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि 'आरआरआर' और 'पुष्पा' के गानों कe फिल्मों के रिलीज होने से पहले ही लोगों के बीच क्रेज बन गया था। ऐसे में हमें उनसे सीख लेने की जरूरत है। पता नहीं हमारे बॉलीवुड निर्माताओं को क्या हुआ है?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राकेश रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे उन्होंने कहा कि हम उस तरह का सिनेमा बनाने में व्यस्त हैं जो हमें पसंद है, हम वह नहीं बना रहे हैं जो दर्शकों को पसंद है। वे मार्डन सिनेमा बनाने की कोशिश करते हैं लेकिन यह आबादी के केवल 1 प्रतिशत के साथ काम करता है। इसलिए यदि आप उन विषयों को चुनते हैं जो सभी को पसंद आए ते फिल्में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि फिल्में आजकल दर्शकों के लिए नहीं अपने दोस्तों के लिए बनाई जा रही हैं। यही वजह है कि दर्शक इससे खुद को कनेक्ट नहीं कर पा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।